फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Milk Day 2020: शरीर को वायरस के हमले से बचाता है बकरी का दूध, ऐसे समझें गाय, भैंस और बकरी के दूध के फायदे

Mon, 01 Jun 2020 08:07 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूध के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी वाकिफ हैं। कैल्शियम, आयोडीन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी के गुणों से भरपूर दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही दूध के सेवन से शरीर में पानी की भी कमी नहीं होती है। वैश्विक खाद्य पदार्थ के रूप में दूध के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। लेकिन इन सब चीजों के बावजूद भी मन में एक उलझन हमेशा बनी रहती है कि हमारी सेहत के लिए गाय, भैंस या बकरी किसका दूध फायदेमंद है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अलग-अलग तरह के दूध से होने वाले फायदों पर एक बड़ा अध्ययन हो चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक गाय, बकरी और भैंस का दूध समान नहीं होता है। आरएमआईटी के इस अध्ययन में बकरी के दूध को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। बकरी का दूध इंसान को खतरनाक वायरस से बचाता है और मोटापा से भी छुटकारा दिलाता है। आइए जानते हैं अलग-अलग तरह के दूध से होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 5
गाय का दूध - फोटो : Pixabay
गाय के दूध से मिलने वाले फायदे
  • गाय के दूध में विटामिन बी-2 और बी-12 भरपूर मात्रा में होता है।
  • जिम जाने वालों के लिए गाय का दूध अधिक फायदेमंद है, क्योंकि यह मसल्स और ऊतकों के निर्माण से सहायता पहुंचाता है।
  • गाय का दूध पीने से कैंसर, एचआईवी, हाई ब्लडप्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।
  • गाय का दूध सेवन करने से स्किन के रोमछिद्रों छोटे हो जाते हैं, जिससे ग्लो बढ़ जाता है।
  • गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट्स और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

4 of 5
दूध - फोटो : फाइल फोटो
भैंस का दूध पीने से होने वाले फायदे
  • भैंस का दूध गाढ़ा होता है और इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है।
  • इस दूध में कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर होता है।
  • भैंस के दूध में प्रोटीन अधिक होने से बुजुर्गों को नहीं पीना चाहिए। बुजुर्गों को इसे पचाने में परेशानी होती है।
  • भैंस के दूध बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम व सोडियम की कम मात्रा होती है।
  • पीसीआडी, हाइपरटेंशन, किडनी रोग से बचाने के लिए भैंस का दूध बहुत फायदेंमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूध - फोटो : फाइल फोटो
बकरी के दूध से होने वाले फायदे
  • गाय और भैंस के दूध की तुलना में बकरी के दूध में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है।
  • छोटे बच्चों के लिए बकरी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। इस दूध में छोटे फैट पार्टिकल होते हैं, जिसे पीने के बाद बच्चा दूध नहीं उलटता है।
  • बकरी का दूध का सेवन नवजात शिशु भी कर सकते हैं।
  • बच्चों के लिए मानसिक विकास के लिए बकरी का दूध बहुत फायदेमंद है।
  • बकरी के दूध में फास्फोरस की अधिक मात्रा होती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें