मई के आखिरी हफ्ते की शुरुआत में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को पिछले दो-तीन दिनों से राहत मिली है। मौसम भी इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। रविवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर से ही आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल शाम में काले घने हो गए और फिर हल्की-फुल्की गर्जना हुई और बारिश की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बीच आसमान में जो सबसे खुशनुमा चीज दिखी, वह रही इंद्रधनुष। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में आसमान में इंद्रधनुष की सतरंगी छटा नजर आई और लोगों का मन खिल उठा। आइए जानते हैं, आखिर कैसे बनता है इंद्रधनुष।