हिंदी दिवस
- फोटो : अमर उजाला
भारत के साथ ही दुनिया के विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इनमें मॉरीशस, ब्रिटेन, त्रिनिदाद और टोबैगो एवं अमेरिका शामिल है। हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में शुमार है। चीन की मंडारिन भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है और उसके बाद स्पेनिश का नंबर आता है। अंग्रेजी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। भारत ने 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने पहली बार आधिकारिक भाषा के तौर हिंदी को अपनाया था। आइए जानते हैं कब कहां विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ...