प्रतिदिन लोग कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। खाद्य सुरक्षा द्वारा यह तय किया जाता है कि खाद्य पदार्थ को खाने से पहले उसके उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, वितरण, तैयारी तक खाद्य शृंखला का हर चरण लोगों की सेहत के लिहाज से सुरक्षित हो। इसी उद्देश्य के साथ प्रतिवर्ष लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा यह निर्धारित करती है कि धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को अच्छा आहार मिले ताकि किसी की सेहत प्रभावित न हो, सभी स्वस्थ जीवन जी सकें। आज भी कई सारे देशों में लोगों को ऐसा भोजन मिलता है जिसकी गुणवत्ता का कोई स्तर नहीं होता है। यह आहार लोगों को बीमार करता है जो कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, विषय एवं महत्वपूर्ण जानकारी।