मानव शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए खून की बड़ी जरूरत होती है। अगर शरीर इसकी आपूर्ति बंद कर दे तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है या अगर किसी व्यक्ति को खून की जरूरत है और उसे समय पर न मिले, तो भी इसकी वजह से जान जा सकती है। इसीलिए लोगों से ब्लड डोनेट यानी रक्तदान करने की अपील की जाती है, क्योंकि स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में जरूरत के मुताबिक खून उपलब्ध करवाना है। आइए जानते हैं विश्व रक्तदाता दिवस के बारे में सबकुछ, कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत कब हुई, इसका महत्व क्या है...