फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: चैटिंग में खूब होता है इन 12 अंग्रेजी शॉर्ट वर्ड्स का इस्तेमाल, आप भी जान लीजिए

Tue, 28 Sep 2021 12:36 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जब स्मार्टफोन नहीं हुआ करते थे, सादा सेट मोबाइल होते थे, तब भी लोग एक-दूसरे से चैटिंग करते थे। हालांकि तब चैटिंग शब्द ज्यादा प्रचलन में नहीं था। अब जब स्मार्टफोन का जमाना आ गया है तो लोग फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये खूब चैटिंग करते नजर आते हैं, खासकर कपल। चैटिंग के दौरान लोग अक्सर तेजी से टाइपिंग करने और कम शब्दों में मैसेज लिखने के लिए कई शॉर्ट वर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं। इन शॉर्ट वर्ड्स के बारे में बहुत सारे लोगों को पता होता है, लेकिन बहुत से लोगों को शॉर्ट वर्ड्स की वजह से पूरी बात समझ में ही नहीं आती। ऐसे में कई बार लोगों को शर्मिंदगी भी महसूस होती है कि उन्हें अब तक इसके बारे में पता ही नहीं था। ऐसे में हम आपको मैसेज या चैटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले कुछ ऐसे शॉर्ट वर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
व्हाट्सएप पर चैटिंग के दौरान LOL, LOlz और ROFL जैसे शॉर्ट वर्ड्स बहुत प्रचलन में हैं। इसमें LOL का फुलफॉर्म होता है Laugh out loud यानी तेज हंसी। वहीं, LOlz का मतलब होता है more
than one laugh यानी काफी तेज हंसना, जबकि ROFL का फुलफॉर्म Rolling on the floor laughing होता है, यानी हंसते-हंसते जमीन पर लोटपोट हो जाना। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चैटिंग के दौरान ILY, BFF और IDK जैसे शॉर्ट वर्ड्स का इस्तेमाल भी खूब किया जाता है। इसमें ILY का मतलब होता है I Love You यानी मैं तुमसे प्यार करता/करती हूं। वहीं, BFF का मतलब होता है Best friends forever यानी हमेशा के लिए अच्छे दोस्त, जबकि IDK का मतलब होता है I Don't Know यानी मैं नहीं जानता। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके अलावा चैटिंग के दौरान कुछ लोग ASAP, BTW, COZ जैसे शॉर्ट वर्ड्स का भी इस्तेमाल करते हैं। इसमें ASAP का मतलब होता है As soon as possible यानी जल्द से जल्द (जितनी जल्दी हो सके)। वहीं, BTW का मतलब होता है By the way और COZ का मतलब होता है Because यानी क्योंकि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • GTSY का मतलब होता है Glad to see you यानी आपको देखकर खुशी हुई। 
  • HBTU का मतलब होता है Happy birthday to you यानी आपको जन्मदिन की बधाई या शुभकामनाएं। 
  • RIP का मतलब होता है Rest in peace यानी आत्मा को शांति मिले। इस शॉर्ट वर्ड का इस्तेमाल आमतौर पर तब किया जाता है, जब किसी की मृत्यु हो जाती है और आप उसपर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें