फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश रहने के लिए अपनाएं ये तरीके, जीवन में आ जाएगी बहार

Sat, 25 Nov 2023 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जिंदगी में खुश रहने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
Tips to Be Happy: क्या आप खुश रहते हैं? ये सवाल जितना आसान और छोटा है। इसका जवाब ही लोग उतना घुमाकर देते हैं। दरअसल, शायद ही कोई ऐसा हो जो इस जिंदगी में पूरी तरह खुश हो, क्योंकि कोई न कोई टेंशन उनको खुश नहीं रहने देती। कभी काम की टेंशन, कभी पार्टनर की टेंशन, कभी घर की समस्या या कभी अपनी किसी पर्सनल दिक्कत को लेकर परेशान रहते हैं और फिर खुश नहीं रह पाते। पर शायद आप ये नहीं जानते कि खुश रहना है या नहीं, ये सब आप पर ही निर्भर करता है। आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर और कुछ तरीकों को अपनाकर खुश रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं, जिनसे आप खुश रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जिंदगी में खुश रहने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
खुश रहने के लिए इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नेगेटिव लोगों से रहें दूर
  • अगर आप खुश रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे लोगों से दूर रहें जो गलत हैं बुरे हैं। दरअसल, जो लोग नेगेटिव होते हैं वो खुद तो खुश रहते नहीं और वो आपको भी नहीं रहने देते। इसलिए ऐसे लोगों के बीच रहें जो पॉजिटिव हों।
विज्ञापन

3 of 5
जिंदगी में खुश रहने के तरीके क्या हैं? - फोटो : pexels
अपनी पसंद को दें समय
  • हमेशा वो काम करें, जिसे करने में आपको खुशी मिलती है। कई लोग बिना खुशी के भी काम करते रहते हैं, लेकिन इसकी जगह आप वो कर सकते हैं जिससे आपको खुशी मिले। जैसे- अगर आपको पेटिंग पसंद है, कुछ लिखना पसंद है आदि, तो आप ये काम कर सकते हैं। ऐसा करने से आप खुश रह सकते हैं।

4 of 5
जिंदगी में खुश रहने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
दोस्तों से बात करें
  • हर किसी के जीवन में कोई न कोई ऐसा दोस्त या ऐसा व्यक्ति होता है, जिसके पास बैठकर, जिससे बात करके उसे खुशी मिलती है। ऐसे में आप भी अपने उसी दोस्त के साथ समय बिता सकते हैं और खुद को खुश रखने की तरफ एक कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिंदगी में खुश रहने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
सकारात्मक माहौल बनाएं
  • कई चीजें ऐसी होती हैं जो हमें बेहद खुशी देती हैं। जैसे- कोई तस्वीर, कोई याद आदि। ऐसे में आप उस सकारात्मक याद को अपने आसपास रख सकते हैं। जैसे- अगर कोई तस्वीर है, तो ऑफिस की या घर की टेबल पर उसे लगा सकते हैं या आप अपने घर में कोई नया पौधा लगा सकते हैं आदि। इससे आपका और आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें