एक समय था जब बिजली की व्यवस्था सिर्फ शहरों में ही देखने को मिलती थी, गांवों में तो लोग लैंप या लालटेन के सहारे ही अपनी जिंदगी काटते थे। लेकिन अब गांव-गांव में भी बिजली की उत्तम व्यवस्था हो गई है और इस बिजली ने लोगों की जीवनशैली को एकदम आसान बना दिया है। अब तो शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जहां बिजली न हो। इसलिए इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानना बेहद ही जरूरी हो जाता है, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपने ऐसे कई मामले देखे होंगे, जब बिजली से लापरवाही की वजह से लोगों की जान तक चली जाती है। चाहे आप घर में या किसी दूसरी जगह ही बिजली से जुड़ी चीजों का उपयोग क्यों न कर रहे हों, आपको हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि बिजली का इस्तेमाल करते समय वे कौन से काम हैं, जो नहीं करने चाहिए, वरना जानलेवा हो सकते हैं।