फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vladimir Putin: लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन, जानें उनकी कुल संपत्ति और लाइफस्टाइल

Mon, 18 Mar 2024 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुतिन दावा करते हैं कि रूस के राष्ट्रपति के रूप में उन्हें केवल 1,16,07,722 रुपये (1,40,000 डॉलर) का सालाना वेतन मिलता है। आइए जानते हैं व्लादिमीर पुतिन की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : अमर उजाला।
Vladimir Putin Won Russia Presidential : व्लादिमीर पुतिन लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गए हैं। लगभग 88 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव जीतकर पुतिन पांचवा कार्यकाल संभालेंगे। 71 साल के पुतिन 1999 से एक बार भी चुनाव नहीं हारे। व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। पुतिन बहुत ही लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं। उनकी जीवनशैली और निजी संपत्ति किसी को भी हैरान कर दे। हालांकि पुतिन दावा करते हैं कि रूस के राष्ट्रपति के रूप में उन्हें केवल 1,16,07,722 रुपये (1,40,000 डॉलर) का सालाना वेतन मिलता है। आइए जानते हैं व्लादिमीर पुतिन की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 5
पुतिन की हवेली। - फोटो : सोशल मीडिया
व्लादिमीर पुतिन की हवेली

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति पुतिन की निजी संपत्ति 200 अरब डॉलर है। उनकी निजी संपत्ति में काला सागर की एक चर्चित हवेली भी शामिल है। इस शानदार हवेली को 'पुतिन का कंट्री कॉटेज' के नाम से भी जाना जाता है।

बताया जाता है कि उनकी हवेली में ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजा हुआ एक संगमरमर का स्विमिंग पूल, एक एम्फीथिएटर, अत्याधुनिक आइस हॉकी रिंक, वेगास शैली का कसीनो और एक नाइट क्लब भी है। हवेली के इंटीरियर में 5,00,000 डॉलर का डाइनिंग रूम फर्नीचर; 54,000 डॉलर का एक बार टेबल; 850 डॉलर की कीमत वाला टॉयलेट ब्रश और 1,250 डॉलर कीमत वाले टॉयलेट पेपर होल्डर से सजा हुआ वॉशरूम शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
vladimir putin new - फोटो : facebook.com
पुतिन के पास विमान और हेलीकॉप्टर

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पुतिन के पास 19 अन्य घर हैं। इसके अलावा उनके कलेक्शन में 700 कारें, 58 विमान और हेलीकॉप्टर है। राष्ट्रपति के पास 716 मिलियन डॉलर के विमान हैं, जिन्हें 'द फ्लाइंग क्रेमलिन' नाम दिया गया है।

4 of 5
शेहेराजादे - फोटो : सोशल मीडिया
लग्जरी घड़ियों का शौक

इसके अलावा व्लादिमीर पुतिन के पास लग्जरी घड़ियों का संग्रह भी है। 60000 डॉलर से लेकर 5,00,000 डॉलर के मूल्य की घड़ियां उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं पुतिन के पास शहेराजादे नाम की नौका है, जिसकी कीमत 70 करोड़ (700 मिलियन डॉलर) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vladimir putin new - फोटो : facebook.com
लग्जरी लाइफस्टाइल

आलीशान और भव्य जीवन शैली को बनाए रखने के लिए पुतिन के पास चालीस कर्मचारी हैं, जिन पर वह बीस लाख डॉलर सालाना खर्च करते हैं। पुतिन को विमान उड़ाना, पनडूब्बी तैराना भी आता है। उनके लग्जरी घर मास्को, फिनलैंड समेत कई अन्य जगहों पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें