फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Take Care of Woollen Clothes: अपनाएं कुछ ‘सर्दी मंत्र’, सालों तक कपड़े बने रहेंगे नए जैसे

Sun, 17 Mar 2024 05:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Clothes in Winter - फोटो : Istock

अनीता शर्मा

आप अब सर्दियों को अलविदा कह दीजिए और अपने ऊनी कपड़ों को ऐसे सुरक्षित तरीके से सहेजकर रखिए, जिससे वे आपको अगली सर्दी में वैसी ही सॉफ्टनेस और नएपन के साथ मिलें। सर्दियों में उपयोग होने वाले कपड़ों का रख-रखाव करना जितना जरूरी होता है, उतना ही मुश्किल भी। कई बार गरम कपड़ों में नमी रह जाने के कारण उनमें फफूंद और कीट तक लग जाते हैं। इसीलिए गर्मी का सीजन खत्म होने के बाद गरम कपड़ों के सही से रख-रखाव की चिंता होने लगती है। अगर रख-रखाव के दौरान कपड़ों को लेकर सावधानी न बरती जाए तो वे खराब हो जाते हैं। इसलिए कुछ उपाय जानना जरूरी हैं, जिनको अपनाकर आप ऊनी कपड़ों को अगले  मौसम के लिए संभालकर रख सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
Clothes in Winter - फोटो : Istock

एयरटाइट बैग

कश्मीरी और पश्मीना की शाॅल अधिकतर लोगों की पसंदीदा शाॅल होती हैं। इनको हमेशा ही ऐसे बैग में रखना चाहिए, जिसमें हवा बिल्कुल भी न जा सके। इसके लिए एयरटाइट बैग के इस्तेमाल से वे नमी से बची रहती हैं। इन शाॅल को बैग में पैक करते वक्त नेफ्थलीन की गोलियां रखना न भूलें। सिल्क के स्कार्फ और शाॅल के लिए मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करें और अच्छी तरह हैंग करके रखें। इससे उन पर सिलवटें नहीं पड़ेंगी। 

विज्ञापन

3 of 6
Clothes in Winter - फोटो : Istock

कोट सूती बैग में 

कपड़ों को काॅटन के बैग में रखें। एयरटाइट बैग में न रखें। खासौतर पर ऊनी स्वेटर को लिनन या काॅटन के बने बैग में ही लपेटकर रखना चाहिए। फर वाले कोट अथवा ऊनी कोट को काॅटन के बैग में रखकर हैंगर में टांगें। इनको प्लास्टिक बैग में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इनको ठंडे और अंधेरे स्थान पर रखना चाहिए। इसके बावजूद अगर कोट किसी वजह से नम रह जाए तो उनको ताजी हवा में सुखाना चाहिए। 
 

4 of 6
ब्रश और धूप - फोटो : pixabay

ब्रश और धूप

ऊनी कपड़ों को सुरक्षित रखने से पहले उन्हें अच्छी तरह ब्रश से झाड़कर साफ कर लें और फिर कुछ देर धूप में रखें। धूप दिखाने के बाद ही उनको पैक करें। दरअसल, ऊनी कपड़ों को सीधे पैक करने से कई बार उनमें नमी रह जाती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और वे खराब हो जाते हैं। इसके अलावा रेडीमेड ऊनी कपड़ों को हैंगर में टांगकर रखें और हैंडमेड स्वेटर तथा अन्य गरम कपड़ों को फोल्ड करके रखें। 

विज्ञापन

5 of 6
footwear - फोटो : istock

फुटवियर हो शेप होल्डर में

सर्दियों के फुटवियर  भी अलग होते हैं, इसलिए उनका रखरखाव भी सबसे अलग होता है। इन फुटवियर को पैक करने से पहले अच्छी तरह साफ कर लें। फुटवियर और खासकर बूट का साइज सही रखने के लिए आपको पुराने पेपर या टिशू पेपर को उनके अंदर डालना होगा। इससे फुटवियर में दरारें नहीं आएंगी। संभव हो तो फुटवियर को मलमल के कपड़े में लपेट सकती हैं। इससे वे खरोंच लगने से पूरी तरह बच सकेंगे। बूट और अन्य फुटवियर को हमेशा शेप होल्डर में लगाकर रखना चाहिए। इससे बूट और जूतों का साइज ज्यों का त्यों बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neem - फोटो : iStock
नीम की पत्तियां, स्प्रे या नेफ्थलीन 

ऊनी कपड़ों को बैक्टीरिया से बचाने के लिए बाजार में स्प्रे मिलते हैं। आप उनका इस्तेमाल भी कर सकती हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि नीम की पत्तियों का इस्तेमाल न करें। ये न सिर्फ कपड़ों में बैक्टीरिया को पनपने से रोकेंगी, बल्कि नमी को खत्म करेंगी। नेफ्थलीन की गोलियां रखना चाहती हैं तो उनको अलमारी या बक्से के कोने में रखें और सिर्फ एक या दो गोलियां ही रखें। इसके अलावा नेफ्थलीन की गोलियों को सूती कपड़े में लपेटकर रखना अधिक बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें