फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande House: 100 करोड़ के घर में रहती हैं अंकिता लोखंडे, खूबसूरती देख भूल जाएंगे 'मन्नत और जलसा'

Fri, 20 Sep 2024 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंकिता और विक्की का आलीशान अपार्टमेंट है। उनके अपार्टमेंट की सुंदरता देख कोई यकीन नहीं करेगा कि यह घर है, क्योंकि भव्यता और इंटीरियर के मामले में अंकिता का घर किसी 5 स्टार होटल जैसा दिखता है। 
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram
Ankita Lokhande Luxurious House In Mumbai: टीवी की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार अंकिता लोखंडे बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल की मालकिन हैं। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अंकिता का घर भव्यता के मामले में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं को टक्कर देता है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल्स में रहने के लिए शिफ्ट हो गईं। यहां अंकिता और विक्की का आलीशान अपार्टमेंट है। उनके अपार्टमेंट की सुंदरता देख कोई यकीन नहीं करेगा कि यह घर है, क्योंकि भव्यता और इंटीरियर के मामले में अंकिता का घर किसी 5 स्टार होटल जैसा दिखता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे शादी के बाद पति विक्की जैन के साथ मुंबई में एक 8 बीएचके आलीशान फ्लैट में रहती हैं। उनकी घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिसकी भव्यता किसी 5 सितारा होटल से कम नहीं। अंकिता और विक्की अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने घर की तस्वीरें शेयर करते हैं। उनके घर की खूबसूरती राज कपूर के स्टूडियो की तरह भव्य है।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram
घर की थीम क्लासिक ऑल व्हाइट है, जहां दीवारों से लेकर फर्नीचर तक सफेद रंग के हैं। सजावट के लिए लगी झूमर, लाइट्स भी सफेद रंग की हैं। पर्दे और वॉल हैंगिंग में भी सफेद रंग का टच दिया गया है। अंकिता के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है, जिसमें सफेद रंग का बड़ा सा सोफा सेट रखा है। लिविंग रूम को प्राकृतिकता से जोड़ने के लिए बड़े-बड़े कई पौधे सजाएं गए हैं जो सफेद पर हरे रंग के कारण सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।

4 of 5
अंकिता लोखंडे के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram
अंकिता का फ्लैट अपार्टमेंट पर 19वें फ्लोर पर है। घर की बालकनी से मुंबई का शानदार नजारा दिखता है। बालकनी वाइट और ग्रे शेड के कॉम्बिनेशन से तैयार की गई है। रंग बिरंगे फूलों के साथ शेड को मैच करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram
घर में बड़ा पूजा का कमरा है, जहां अंकिता और विक्की हर साल गणेश स्थापना और पूजा करते हैं। इसके सामने खूबसूरत वॉल पेंटिंग सजी है। अंकिता के घर की दीवारों को सफेद कलाकृतियों से सजाया गया है। वहीं जगह जगह पर मिरर वॉल लगे हैं, जहां अक्सर एक्ट्रेस फोटोशूट कराती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें