फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Buy Sweet Mangoes: गर्मी के मौसम में खरीदने जा रहे हैं आम, तो ऐसे करें खट्टे और मीठे की पहचान

Tue, 17 May 2022 05:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
खट्टे और मीठे आम की पहचान - फोटो : Pixabay
Tips To Buy Sweet Mangoes: गर्मी के मौसम में कई सारे मौसमी फल बाजार में आ जाते हैं। इन फलों में सबसे ज्यादा आम का इंतजार रहता है। आम फलों का राजा होता है। लोग आम के बाजार में आने का इंतजार करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को आम पसंद होता है। आम से कई तरह की रेसिपी और ड्रिंक बनाई जा सकती हैं। गर्मियों में आम के सेवन से सेहत को कई फायदे भी होते हैं। बाजार में कच्चे आम भी आते हैं, जिसे आम पना या चटनी बना सकते हैं। वहीं पके मीठे आम से शेक, केक या अन्य तरह के डिजर्ट बना सकते हैं। लेकिन कई बार जब आप बाजार में मीठे आम खरीदने के लिए जाते हैं तो दिखने में तो वह ऊपर से मीठे लगते हैं लेकिन स्वाद में खट्टे होते हैं। ऐसे में आम खरीदते समय वह खट्टा है या मीठा, इसकी पहचान करनी आनी चाहिए। ताकि जिस तरह के आम की आप को जरूरत हो, उसे ही घर ला सकें और आपके पैसे न बर्बाद हों। ऐसे में आम खरीदने जाएं तो कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स से करें खट्टे और मीठे आम की पहचान।
विज्ञापन

2 of 7
आम खाने के नुकसान - फोटो : iStock
आम खट्टा है या मीठा पहचानने के तरीके

आम खरीदते समय गोलाकार दिखने वाले आम खरीदें। ऐसे आम अक्सर मीठे होते हैं। पतले, पिचके और सपाट आकार के आम का स्वाद मीठा नहीं होता।
विज्ञापन

3 of 7
खट्टे और मीठे आम की पहचान - फोटो : PIXABAY
-आम खरीदते समय उसे छूकर देखें। पका आम छुने पर हल्का मुलायम होता है। हालांकि वह इतने मुलायम न हों कि उंगली से दबाने पर धंस जाएं।

4 of 7
खट्टे और मीठे आम की पहचान - फोटो : iStock
मीठे आम को छांटने के लिए आम के तने या डंडी वाली जगह पर सूंघें। आम में से अनानास या खरबूजे जैसी खुशबू आ रही हो तो वह पका और मीठा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
खट्टे और मीठे आम की पहचान - फोटो : Social media
अगर आप दबे हुए हों या गहरे रंग के हों तो उसे न खरीदें। ये सड़े आम की निशानी होती है। आम में झुर्रियां जैसी लकीरें दिखें तो उसे न खरीदें।
विज्ञापन

6 of 7
खट्टे और मीठे आम की पहचान - फोटो : Twitter @CyberAnonymous
आम की सुंगध लें। किसी तरह के केमिकल, अल्कोहल या दवा की खुशबू आम से आ रही हो तो उसे न खरीदें। इस तरह के आम रसायनों के जरिए उगाए और बड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खट्टे और मीठे आम की पहचान - फोटो : iStock
आम की किस्म के बारे में जानकर ही खरीदें। जैसे कई आम देखने में हल्के हरे रंग के होते हैं लेकिन उनका स्वाद मीठा होता है। इसलिए आम की किस्म के मुताबिक उनके मीठे होने का पता चल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें