फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: विक्की कौशल को है लग्जरी कारों का शौक, जानें एक्टर की कमाई और नेट वर्थ

Mon, 16 May 2022 01:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल नेट वर्थ - फोटो : instagram/vickykaushal09
Celebrity Lifestyle Vicky Kaushal Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को हुआ था। वह हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम है, जिनके दमदार अभिनय ने कम समय में ही उन्हें एक अलग पहचान दिला दी। बतौर अभिनेता विक्की कौशल ने कई छोटे और सपोर्टिंग किरदार निभाए, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को उन्हें नोटिस करने पर मजबूर कर दिया। फिल्म मसान से उन्हें अभिनेता के तौर पर पहचान मिली और यहां से उनकी सफलता का सफर शुरू हो गया। विक्की कौशल ने यूरी, राजी, भूत, मनमर्जियां, संजू जैसी फिल्मों में काम किया है। भले ही वह लीड रोल में न हों लेकिन छोटे रोल में शानदार अभिनय करके सबका दिल जीता। पिछले साल विक्की कौशल ने एक्ट्रेस कटरीना कैफ से शादी करके सबको झटका दे दिया। इसके पहले तक लोगों को कैटरीना और विक्की कौशल की लव स्टोरी की भनक तक नहीं लग पाई। विक्की कौशल भले ही लीड रोल में कम नजर आए हों लेकिन उनकी लाइफस्टाइल और स्टारडम बड़े अभिनेताओं के जैसा ही है। विक्की कौशल के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी कमाई, घर, कार कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल नेट वर्थ - फोटो : instagram/vickykaushal09

कटरीना संग खूबसूरत घर में रहते हैं विक्की कौशल

विक्की कौशल का मुंबई में घर है। वह शादी के बाद पत्नी कटरीना कैफ के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित मशहूर बिल्डिंग ओबेरॉय स्प्रिंग में रहते हैं। विक्की के साथ उनका पूरा परिवार इसी घर में रहता है। विक्की के परिवार में माता- पिता के अलावा उनके भाई सनी कौशल रहते हैं। सनी कौशल भी एक अभिनेता हैं।

विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल नेट वर्थ - फोटो : instagram/vickykaushal09

विक्की कौशल को महंगी कारों का शौक

विक्की कौशल के पास रेंज रोवर गाड़ी है, जिसे उन्होंने पिछले साल ही खरीदा है। इसके अलावा विक्की कौशल के पास एक मर्सिडीज बेंज जीएलसी एसयूवी कार है।

4 of 5
विक्की कौशल नेट वर्थ - फोटो : instagram/vickykaushal09
एक फिल्म से विक्की कौशल की कमाई

विक्की कौशल की मुख्य तौर पर कमाई फिल्मों से होती है। विक्की एक फिल्म के लिए तीन से चार करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा विक्की कौशल कई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से विक्की मोटी कमाई करने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल नेट वर्थ - फोटो : instagram/vickykaushal09
विक्की कौशल की कुल संपत्ति

फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट 2019 में विक्की कौशल 100 लोगों की लिस्ट में शामिल रह चुके हैं। विक्की कौशल की सालाना कमाई लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह महीने में 25 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की नेटवर्थ लगभग 30 करोड़ रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें