अबीर इंडिया के पांचवें संस्करण के पहले टेक आर्ट फेस्टिवल का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस टेक आर्ट फेस्टिवल में देश के विभिन्न इलाकों से कई युवा कलाकारों ने हिस्सा लिया। 2500 से ज्यादा कलाकारों ने इस मंच पर अपनी कला की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं 122 कलाकारों में से 10 कलाकारों को उनकी खास उत्कृष्टता, यूनिक आइडिया और एक्सप्रेशन को लेकर सम्मानित करने के लिए चुना गया।
ये सभी कलाकार भारत के विभिन्न राज्यों से यहां पर अपनी कला की प्रस्तुति देने के लिए आए थे। इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों को मिक्सड मीडिया, लिनोकट्स, स्कल्पचर, एक्रिलिक श्रेणियों में जमा किया। कार्यक्रम का विषय फेस्टिवल ऑफ कलर और यूथफुल वाइब रखा गया था। अबीर इंडिया के पहले टेक आर्ट फेस्टिवल में चुने गए विजेताओं को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस आर्ट फेस्विल का उद्देश्य कला के क्षेत्र को बढ़ावा देना और लोगों का इसके प्रति उत्साह को बढ़ाना था।