गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग वेकेशन के लिए नई-नई जगहों की तलाश में हैं। गर्मी में लोग ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां का मौसम अच्छा और ठंडा हो। ऐसे में लोग हिल स्टेशन का ज्यादा रुख करते हैं, क्योंकि गर्मियों में हिल स्टेशन का मौसम काफी सुहावना रहता है। इसलिए अगर आप भी इस गर्मी हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे हैं और जगह को लेकर उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग जा सकते हैं।