World Tourism Day 2023: दुनियाभर में स्थित ऐतिहासिक इमारतें, धार्मिक स्थल, यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहरों के बारे में सभी को जागरूक करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1980 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने की थी। इसके 10 साल पहले 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन का कानून 27 सितंबर को ही स्वीकार किया गया था। इस कारण वर्षगांठ के मौके पर पर्यटन दिवस मनाया जाने लगा। विश्व में कई पर्यटन स्थल हैं लेकिन दुनिया के सात अजूबों को सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। विश्व के सात अजूबे किन देशों में स्थित हैं और उनकी क्या खासियत है, इस बारे में जानिए। पर्यटन दिवस के मौके पर लेख के माध्यम से करें दुनिया के सात अजूबों का सफर।