फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2022: भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जो विदेशी पर्यटकों को हैं बहुत पसंद

Tue, 27 Sep 2022 06:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विदेशियों को पसंद भारत के ये पर्यटन स्थल - फोटो : istock
World Tourism Day 2022: देश दुनिया में कई सारे पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक इमारतें, विश्व धरोहरें हैं, जो समय के साथ अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। लोगों को कई सारी जगहों के बारे में जानकारी ही नहीं। इन्हीं पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लोगों को इन पर्यटन स्थलों के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों, धार्मिक और प्राकृतिक जगहों के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाती है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटन दिवस के मौके पर घूमने का शौक रखने वाले लोगों को अपने देश की ऐसी जगहों के बारे में पता होना चाहिए, जो विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय है। विदेशी पर्यटक हर साल भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखने के लिए आते हैं। अगर आप घूमना पसंद है तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में भारत की इन सबसे प्रसिद्ध जगहों को शामिल करें। आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में, जो विदेशियों को भी पसंद हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बनारस - फोटो : istock
वाराणसी

भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में वाराणसी का नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश का वाराणसी धर्म और अध्यात्म का केंद्र स्थल है। वाराणसी को काशी या बनारस नाम से भी जानते हैं। भले ही हिंदू धर्म में काशी का महत्व अहम है लेकिन विदेशियों के बीच भी यह जगह लोकप्रिय है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां की हर गली में आपको मंदिर मिल जाएंगे। इस कारण काशी को 'मंदिरों का शहर' भी कहते हैं। विदेशों तक से लोग यहां मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल - फोटो : PTI
आगरा

दुनिया के सात अजूबों में भारत का ताजमहल शामिल है। इसे यूनेस्को ने अपनी धरोहरों में भी जगह दी है। ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों के साथ ही दुनियाभर से लोग आते हैं। ताजमहल की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। सफेद संगमरमर से बना यह नायाब महलनुमा मकबरा विदेशियों को काफी पसंद आता है। ताजमहल के अलावा आगरा में पर्यटकों को ताज म्यूजियम, इतिमद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और आगरा का लाल किला भी घूमने के लिए मशहूर जगहें हैं।

4 of 6
ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश ध्यान और योग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऋषिकेश को "योग की राजधानी" माना जाता है। यहां हर मौसम में पर्यटक आते हैं। सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक ऋषिकेश आते हैं। यहां ध्यान और आध्यात्म के साथ ही एडवेंचर के कई विकल्प मिलते हैं। ऋषिकेश का राम झूला और लक्ष्मण झूला काफी प्रसिद्ध है, जिसको देखने दूर दराज से लोग आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गोवा - फोटो : Goa
गोवा

विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा भारतीय शहर गोवा है। गोवा को देश की फन कैपिटल कहते हैं, जहां लोग मस्ती करने और छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। गोवा के बीच, नाइट पार्टीज, क्रूज पार्टी आदि देसी और विदेशी यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयपुर - फोटो : फेसबुक
जयपुर

राजस्थान के शहर भी विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। देश से ही नहीं विदेशों से भी यात्री भारत घूमने आते हैं तो जयपुर जरूर देखना चाहते हैं। जयपुर का हवा महल, अंबर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लेक पैलेस और जयगढ़ किला घूमकर विदेशी पर्यटक भारत के इतिहास और संस्कृति के अद्भुत संगम को एक ही जगह पर महसूस कर पाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें