फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का है प्लान, तो इन बातों पर रखें ध्यान

Tue, 27 Sep 2022 11:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : amar ujala
Navratri Celebration 2022 : नवरात्रि का पावन पर्व 26 सितंबर को मनाया जा रहा है। नवरात्रि के मौके पर भक्त प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने के लिए जाते हैं। देश में कई सारे माता मंदिर हैं। 52 शक्तिपीठ हैं, जहां माता सती के शरीर के अंग गिरे थे। इन सभी माता मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण हैं, जम्मू में स्थित वैष्णो माता मंदिर। वैष्णो देवी धाम को 'कटरा वाली माता' के नाम से भी जाना जाता है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस जगह से भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है। भक्त मन्नत मांगने से लेकर हर साल माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। इस बार नवरात्रि के मौके पर अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो दर्शन के पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखें। चलिए जानते हैं नवरात्रि में वैष्णो देवी दर्शन करने जाएं तो क्या करें।
विज्ञापन

2 of 6
माता वैष्णो देवी धाम के दर्शन - फोटो : Istock
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूरी बातें

पिछले कई दिनों से देश के कई शहरों में तेज बारिश हो रही है। मानसून खत्म हो गया है लेकिन बरसात के कारण कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण हल्की ठंड भी होने लगी है। माता वैष्णो देवी के दर्शन से पहले जम्मू और कटरा के मौसम का पता लगा लें। मौसम के मुताबिक, कपड़े और अन्य जरूरी सामान साथ ले जाएं।

Shardiya Navratri 2022: भारत में ही नहीं विदेशों में भी हैं माता के प्रसिद्ध मंदिर, इस नवरात्रि में करें दर्शन
 
विज्ञापन

3 of 6
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संवाद
वैष्णो देवी जाएं तो कहां ठहरें?

माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा की शुरुआत कटरा से होती है। कटरा में यात्रियों के लिए बजट में होटलों के कई विकल्प मिल जाएंगे। अपने बजट के मुताबिक, यहां आप होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। कम बजट में आपको धर्मशालाओं में रहने की भी सुविधा मिल जाएगी। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के रहने के लिए कम कीमत में भी जगह की व्यवस्था करता है। काउंटर या श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से आप ठहरने की बुकिंग करा सकते हैं।

4 of 6
माता के दर्शन के लिए भवन की तरफ जाते भक्त - फोटो : संवाद
वैष्णो देवी की चढ़ाई

माता वैष्णो देवी का मंदिर कटरा के पास त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। श्रद्धालुओं को कटरा से मंदिर तक जाने के लिए यात्रा पर्ची चाहिए होती है। कटरा में स्थित श्राइन बोर्ड के काउंटर पर यात्रा पर्ची की बुकिंग करा सकते हैं या बोर्ड की वेबसाइट पर भी पर्ची मिल जाएगी। यात्रा पर्ची के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता। यात्रियों को यात्रा पर्ची के लिए पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज की जरूरत होती है।
विज्ञापन

5 of 6
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : सोशल मीडिया
वैष्णो देवी यात्रा का किराया

कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक आप पैदल चढ़ाई करके जा सकते हैं। अगर आप पैदल नहीं चलना चाहते तो सांझी छत तक हेलीकॉप्टर से जा सकते हैं। एक तरफ से हेलीकॉप्टर का किराया 1000 रुपये प्रति यात्री है। उड़ान के लिए हेली काउंटर से टिकट मिल सकता है या फिर श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से भी बुकिंग कर सते हैं। इसके अलावा पालकी, घोड़े से भी यात्री भवन तक जा सकते हैं। भवन के द्वार तक आप टैक्सी से जा सकेंगे और उसके आगे घोडे के लिए आपको 1600 रुपये की पर्ची कटानी होगी। इसके अलावा अर्धकुंवारी से वैष्णो देवी भवन तक यानी 6 किलो मीटर के दूरी के लिए आपको टैक्सी की सुविधा भी मिल सकती है।

Navratri 2022: नवरात्रि के लिए करनी है खरीदारी, तो दिल्ली की इन बाजारों में मिलेगा पूजा का हर सामान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : पीटीआई
मां वैष्णो देवी दरबार में वर्जित सामान

माता वैष्णो देवी के भवन तक पहुंचने के बाद अंदर प्रवेश के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। लेदर के सामान जैसे बेल्ट और पर्स आदि लेकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं हैं। इसके अलावा मोबाइल भी मंदिर में नहीं ले जा सकते हैं। दरबार में ही क्लॉक रूम बना है, जहां आप अपना सामान रख सकते हैं।

Durga Puja 2022: दिल्ली के इन पुराने भव्य पंडाल के जरूर करें दर्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें