फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर धरती पर रहकर अंतरिक्ष का अनुभव करना है, तो जरूर घूमें ये पांच जगह

Mon, 29 Jul 2019 11:43 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
घूमने का शौकीन तो हर इंसान होता है लेकिन घूमने के लिए जितनी नई जगह जाएंगे उतना अलग और बेहतरीन अनुभव मिलेगा। खूबसूरत पहाड़ों, घाटों, बाग, बीच और झरने वाले शहर तो खूब देखे होंगे लेकिन कभी अंतरिक्ष जैसी जगह गए हैं। जी हां, अंतरिक्ष पर भले नहीं जा सकते लेकिन वैसा अनुभव लेने के लिए कुछ खास और अनोखी जगह जरूर जा सकते हैं, जो प्राकृतिक रूप से अद्भुत है और यहां आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अंतरिक्ष में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फरोई वॉटरफॉल,  स्कॉटलैंड
ये वॉटरफॉल पर्यटकों में आश्चर्य का केंद्र हैं, वो इसलिए क्योंकि इसका पानी नीचे नहीं, बल्कि ऊपर की ओर ऊफान मारता है। ये वॉटरफॉल, स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच में बसा है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है या कुछ नया करना अच्छा लगता है, ये जगह आपके लिए है। 
विज्ञापन

3 of 5
हूवर बांध
अमेरिका के हूवर बांध से चीजें नीचे फेंकने पर वो ऊपर की तरफ तैरने लगती हैं। अमेरिका का हूवर बांध दुनिया की उन जगह में से है, जहां ग्रैविटी सिस्टम काम नहीं करता। ये बांध 1936 में बना था।

4 of 5
स्पूक हिल
इस अनोखी पहाड़ी पर गाड़ियां अपने आप पहाड़ के ऊपर की तरफ खींची चली जाती हैं। जी हां, यहां पर इसी वजह से काफी पर्यटक आते हैं। जो भी यहां आता है वो इस इलाके के शुरू होते ही अपनी गाड़ी बंद करके या फिर न्यूट्रल कर देता है और गाड़ी अपने आप ऊपर जाने लगता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैगनेटिक हिल
भारत में मैगनेटिक हिल एक ऐसी पहाड़ी है, जहां पर ग्रैविटी काम नहीं करती है। लेह से करीब 30 किमी दूर स्थित ये चुंबकीय पहाड़ी भी पर्यटकों के लिए रोमांचक विषय है। यहां भी आपको अपनी गाड़ी बंद करके या न्यूट्रल करके आराम से पहाड़ चढ़ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें