फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की वो जगह जहां खास पल बिताने जाते हैं लोग, पार्टनर के साथ यहां बिताया हर लम्हा रहेगा यादगार

Wed, 24 Jul 2019 12:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
आप अगर घूमने फिरने के शौकीन है तो जरूर आपने देश विदेश की सैर की होगी। भारत में तो सैर करने के लिए बहुत सारी जगह हैं जहां आप गए होंगे। चाहे वो पहाड़ों की सैर हो या समुद्र की। ऐतिहासिक किले हो या मकबरा। आपने लगभग इन सारी जगहों का आनंद लिया होगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जहां जीवन में एक बार अपने पार्टनर के साथ जाना तो बनता है।




 
विज्ञापन

2 of 4
roopmati
देश में कुछ ऐसी खूबसूरत जगह भी हैं जहां प्रेम की इबारतें लिखी गई हैं, तो ऐसी जगह पार्टनर के साथ जाकर अपनी प्रेम कहानी को जीवंत बनाने का इससे बेहतर मौका कहां मिलेगा। मध्य प्रदेश के मांडू में स्थित रूपमती महल ऐतिहासिक वास्तुकला का नमूना है। अपने अद्भुत वास्तुकला के लिए मशहूर मांडू रिमझिम मौसम में हरियाली के बीच देखने लायक होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
यहां से नर्मदी नदी की ताजगी पर्यटकों को अपनी तरफ और भी ज्यादा आकर्षित करती है। इसके किले की नींव ही प्रेम है। कहा जाता है कि मांडू के राजकुमार बाज बहादूर को रानी रूपमती से प्यार था। 
विज्ञापन

4 of 4
कहा जाता है कि जब राजा को प्रेम हुआ तो उन्होंने रानी की सिर्फ आवाज सुनी थी। इसके बाद उन्होंने रानी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखा। इसपर रानी ने उनसे कहा कि वह तभी शादी करेंगी जब वह एक ऐसा किला बनवाएं जहां से वह नर्मदा नदी को देख सकें। जिसके बाद राजकुमार ने रूपमती मंडप का निर्माण करवाया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें