भारत इतना विशाल और समृद्ध है कि इसे देखने में आपको बहुत समय लगेगा। जितनी भी बार देखेंगे कुछ अलग, नया, अद्भुत, अनोखा और अविश्वसनीय पाएंगे। ऐसे में हम आपको भारत की एक और खास जगह से रूबरू करने जा रहे हैं। जहां अगली छुट्टियों में आपको जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
त्रिपुरा पूर्वोत्तर भारत में एक पहाड़ी राज्य है, जो बांग्लादेश से 3 तरफ से घिरा हुआ है, आदिवासी संस्कृतियों और धार्मिक समूहों के विविध मिश्रण का घर भी है। उत्तर भारत में तो काफी जगह घूम चुके होंगे प्रकृति का निखार देखना है तो यहां जाइए।
विज्ञापन
3 of 6
नीरमहल
ये जल महल त्रिपुरा के पूर्व महाराजा, बीर बिक्रम किशोर देबबर्मा द्वारा 1938 में रुद्रसागर नामक केंद्रीय झील पर बनाया गया था। ये रुदिजाला में स्थित है, जो अगरतला शहर से 2 घंटे की दूरी पर है।
4 of 6
उनाकोटी
त्रिपुरा का ये प्राचीन शैव स्थल (Shaivite Site) जल्द ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल बनने वाला है। आप भगवान शिव की 8वीं और 9वीं शताब्दी की पुरानी नक्काशी देख सकते हैं। भगवान का मुख्य तीर्थ शिला लगभग 30 फुट ऊंचा है और आप भगवान गणेश की भी कलाकृतियां देख सकते हैं। ये जगह धर्मपुरा, त्रिपुरा के उत्तर-पश्चिमी भाग में कैलाशहर में स्थित है।
विज्ञापन
5 of 6
उदयपुर
एक उदयपुर राजस्थान में है और दूसरा त्रिपुरा में। यहां पहुंचकर आपको अपनी यात्रा पवित्र त्रिपुरेश्वरी मंदिर से शुरू करनी चाहिए, जो शक्ति पीठों में से एक है। भगवान शिव और पार्वती, सुंदर कल्याण सागर और प्राचीन भुवनेश्वरी मंदिर भी है।
डमबूर झील
भगवान शिव के डमरू के आकार की ये झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ये स्थान दो नदियों- राइमा और साइमा का संगम स्थल है। आप डमबूर झील में प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं और अपनी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।