अगर आप भी 2019 में अब तक कहीं घूमने नहीं निकल पाए हैं तो कोई बात नहीं। आने वाले महीनों में आपको काफी सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं, जिसमें आप परिवार या दोस्तों के साथ सफर पर निकल सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले से जगह का चुनाव करना और एडवांस टिकट बुक करना जरूरी है। ऐसे में हम आपको आज उन जगहों के बार में बताने जा रहे हैं जो आपको निराश नहीं होने देगी।
विज्ञापन
2 of 6
कक्काथुरुथू, केरल
शांति और सुकून के पल, ढलता सूरज और आस-पास वादियां। इस गांव में हर वो चीज है, जो अक्सर फिल्मों में देखने को मिलती है।
विज्ञापन
3 of 6
अरु, जम्मू और कश्मीर
यूं तो जम्मू और कश्मीर की खूबसूरती अतुलनीय है। उनमें से एक है अरु, जो काफी मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां पहुंचने के बाद आप यही सोचेंगे कि क्या गांव सच में ऐसे होते हैं?
4 of 6
मुनस्यारी, उत्तराखंड
हलद्वानी से मुनस्यारी करीब 295 किलोमीटर दूर है और अच्छी बात ये है कि अगर आप कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले यहां घूम कर आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मावलिनॉन्ग, मेघालय
मेघालय के इस गांव को एशिया का सबसे स्वच्छ गांव होने का खिताब मिल चुका है। यहां के लोग साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखते हैं।
सारी उत्तराखंड
गांव वो जगह है जहां आज भी पुरानी सभ्यता और परंपरा जीवित है। अगर आपको इस पहाड़ी राज्य की अनोखी संस्कृति को करीब से देखना है तो ये गांव घूमने जरूर जाएं।