उत्तराखंड में पर्यटन को बढावा देने के लिए अलग तरह के उत्सव मनाए जा रहे हैं। जिसमे से एक है तितली उत्सव। तीन दिन तक मनाए जा रहे इस उत्सव में तितली की बहुत सारी प्रजातियां देखने को मिलेगीं। देवलसारी तितली उत्सव के नाम से किए जा रहे इस आयोजन को देवलसारी टिहरी गढ़वाल जिले में पूरा किया जाएगा। तितली उत्सव का आयोजन 4 जून से शुरू होगा। जो कि 6 जून तक चलेगा।