फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: ट्रैकिंग में है नए तो इन जगहों पर जाएं, दूरी है कम पर मिलेगा पूरा एडवेंचर

Mon, 02 May 2022 05:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
trekking - फोटो : istock
पहाड़ों की सैर और एडवेंचर करना बहुत से लोगों को पसंद होता है। इसी में एक है ट्रेकिंग, जिसे बहुत से लोग करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपका ट्रेकिंग की इच्छा है लेकिन आप इस एडवेंचर के लिए नए हैं। तो इन जगहों से शुरूआत करें। कम दूरी की ये जगहें ट्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं। वैसे तो ट्रेकिंग की शुरूआत में नए लोगों को परेशानी हो सकती है। लेकिन जब आप ट्रेकिंग पूरी करते हैं तो काफी अच्छा अनुभव मिलता है। तो चलिए जानें वो कौन से ट्रेकिंग प्वाइंट हैं। जहां आप बिगिनर के रूप में जा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
trekking
छतकपुर टाइगर हिल ट्रैक, दार्जिलिंग
दार्जिलिंग के सबसे आसान ट्रैक में से एक है छतकपुर टाइगर हिल ट्रैक। सात किमी का ये रास्ता घने जंगलों में बना है। जो कि संचाल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में है। हिल के टॉप से आप माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा को देख सकते हैं। आसान से कठिन होते रास्ते को पूरा करने में करीब पांच घंटे से कम का समय लगता है। आप चाहें तो यहां पर कैंपिग भी कर सकते हैं। वहीं यहां से कुछ ही घंटों में लौटा भी जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
trekking
त्रिउंड ट्रैक, मैक्लॉडगंज
हिमाचल प्रदेश के मैक्लॉडगंज में त्रिउंट ट्रैक काफी रोमांचक है। 11 किमी का ये ट्रैक मैक्लॉडगंज और धर्मकोट के बीच में है। जिसे आप चार से पांच घंटे में पूरा कर सकते हैं। हालांकि ये रास्ता काफी हद तक आपकी स्पीड पर भी निर्भर करता है। इस रास्ते पर कुछ शॉप भी हैं। जहां रुककर आप सुस्ता सकते हैं। इस ट्रैक के टॉप पर पहुंचकर आप चाहे तो रात में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के गेस्ट हाउस में रुक सकते हैं। या फिर सूर्यास्त के पहले वापस लौट सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
jungle trekking
चेब्रा चोटी, केरल
चेब्रा की चोटी का रास्ता काफी सरल है। इस ट्रैक पर करीब सात किमी चलना पड़ता है। जहां से एक दिन में जाकर लौटा जा सकता है। इस ट्रैक के रास्ते में काफी सारे सुंदर नजारे और जीव-जंतु देखने को मिलते हैं। हालांकि यहां पर रात में रुकना मना है। तो आपको उसी दिन इस ट्रैक से वापस लौटना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें