फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की ऐसी शानदार तस्वीरें जिन्हें देखते ही करने लगेगा उत्तराखंड घूमने का मन

Wed, 11 Sep 2019 02:42 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति के विविध रूप - फोटो : अजीत पोरवाल
जापानी कहावत है- एक तस्वीर के आगे हजारों शब्द फीके हैं। बेजान हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को उकेरती ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रैवलर अजीत पोरवाल ने पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में पहाड़ के विविध रंगों की मनमोहक छटाओं को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया गया है। तस्वीरों को देखते ही आपका मन उत्ताराखंड घूमने का कर उठेगा। इन तस्वीरों में पारंपरिक वेशभूषा पहनी महिलाओं से लेकर बुरांश के फूल और हिमालय की वादियों को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
सिर पर गागर ले जाती पहाड़ी महिला - फोटो : अजीत पोरवाल
अजीत पोरवाल का कहना है कि वह कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न गांवों में जाकर, वहां की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर उत्तराखंड के रंगों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
परंपरागत परिधान में उत्तराखंड के लोग - फोटो : अजीत पोरवाल
ये तस्वीरें बेहद ही शानदार हैं। इनमें प्रकृति के साथ ही संस्कृति के रंग भी समाहित हैं।

4 of 7
हिमालय की शानदार तस्वीर - फोटो : अजीत पोरवाल
सुनसान रास्ते। धुंधभरा आसमां। ऊंचे बादलों की परछाई में ढके पहाड़, तस्वीरों में बरबस की आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बुरांश का पेड़ और आसमान में उड़ते पक्षी - फोटो : अजीत पोरवाल
पेड़ की डाली पर खिले बुरांश के फूल और आसमां में उड़ते मदमस्त पक्षी, प्रकृति के साथ मानव के संबंधों को बयां करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पहाड़ों की शानदार तस्वीरें - फोटो : अजीत पोरवाल
अगर आप घुमक्कड़ी के शौकीन हैं तो ये तस्वीरें जरूर आपको उत्तराखंड घूमने की तरफ आकर्षित करेंगी और आपका मन इन मनोरम वादियों में सैर करने के लिए लालायित हो उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पहाड़ी पर बसा एक खूबसूरत घर - फोटो : अजीत पोरवाल
अजीत पोरवाल सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के साथ ही कैप्शन भी डालते हैं और बताते हैं कि कौन-सी तस्वीर कहां की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें