dark chocolate
- फोटो : istock
जापान की खास चॉकलेट
चॉकलेट डे मनाने के लिए दो खास चॉकलेट उपयोग की जाती हैं, जिनके भावनात्मक मायने होते हैं,
होनमेई चोको (honmei-choko): जापान की होनमेई चोको को 'चॉकलेट ऑफ लव' कहा जाता है। जब महिला किसी लड़के को पसंद करती है, तो प्यार का इजहार करने के लिए वह होनमेई चोको उन्हें देती है।
गिरी चोको (giri-choko): जापान में चॉकलेट डे के दिन गिरी चोको भी महिलाएं पुरुषों को देती हैं। इसे कर्टसी चॉकलेट भी कहते हैं। गिरी चोको का कोई खास मतलब नहीं होता। जो लड़कियां किसी के प्यार में नहीं होती, वह चॉकलेट डे मनाने के लिए अपने पुरुष दोस्तों, परिवार के पुरुषों को चॉकलेट देकर रिवाज पूरा करती है।
इसके अलावा जापान की एक खास चॉकलेट होती है, जिसे लड़कियां अपने हाथों से बनाती हैं। जापान में मान्यता है कि जब लड़की किसी पुरुष को अपना जीवनसाथी मान लेती हैं तो उसे अपने हाथ की बनी चॉकलेट देकर विवाह प्रस्ताव देती हैं।