फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2023: ये डेटिंग पॉइंट हैं कपल के बीच लोकप्रिय, दिल का इजहार करने के लिए पार्टनर संग जाएं

Wed, 08 Feb 2023 05:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर के पास डेटिंग पाॅइंट - फोटो : istock

Propose Day 2023 Top Proposal Spots Near Delhi: हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्रेमी जोड़ों के लिए वैलेंटाइन सप्ताह बहुत खास होता है। लोग अपने पार्टनर के साथ इस प्यार के उत्सव को मनाना चाहते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन प्रपोज डे के तौर पर मनाया जाता है। 8 फरवरी को प्रपोज डे के दिन लोग क्रश से इजहार ए मुहब्बत करते हैं। अगर आप पहली बार अपने प्यार का इजहार किसी से करने जा रहे हैं तो अच्छी और खूबसूरत जगह का चयन करें। दिल्ली-एनसीआर के आसपास के रहने वाले हैं तो आपको प्रपोज करने या वैलेंटाइन डे मनाने के लिए बेहतरीन जगहों का विकल्प मिल सकता है। कपल्स के लिए दिल्ली एनसीआर के पास कई शानदार डेटिंग प्लेस हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए दिल्ली के पास स्थित रोमांटिक डेटिंग पॉइंट, जहां प्यार का इजहार करने के लिए आप पार्टनर को आसानी से ले जा सकते हैं। 
 

विज्ञापन

2 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : Istock
कुतुब मीनार

भारत की राजधानी दिल्ली में कई पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखने के लिए हर साल देश दुनिया के पर्यटक पहुंचते हैं। दिल्ली की कई ऐतिहासिक जगहें विश्व प्रसिद्ध हैं। दिल्ली के महरौली में कुतुब मीनार स्थित है। यह ईंटों से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है। कपल के लिए यह एक रोमांटिक जगह हो सकती है। यहां के नजारे प्रेमियों को काफी पसंद आते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं और दिल की बात कह सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गार्डन ऑफ फाइव सेंस - फोटो : facebook.com/delhitourism
गार्डन ऑफ फाइव सेंस

दिल्ली में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंस अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। कपल्स के डेटिंग प्लेस के लिए यह रोमांटिक जगह है।  वैलेंटाइन डे मनाना है या प्रपोज डे पर दिल का हाल बताना हो, पार्टनर को लेकर गार्डन ऑफ फाइव सेंस घूमने जा सकते हैं।

4 of 5
मुनस्यारी - फोटो : pixa
मुनस्यारी

अगर पार्टनर के साथ शहर से कुछ दूर जाना चाहते हैं तो पंचचूली की खूबसूरत चोटियों में एक मुनस्यारी नाम की पहाड़ी पर जा सकते हैं। मुनस्यारी कस्बा दिल्ली से साढ़े छह सौ किलोमीटर की दूरी पर है। यहां की वादियां और प्राकृतिक सुंदरता प्यार करने वालों को रोमांस के लिए आकर्षक माहौल देता है। पार्टनर के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए मुस्यारी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मकोट - फोटो : Pixabay
धर्मकोट

दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कुछ हिल स्टेशन काफी पास हैं। कपल्स के लिए सस्ते और रोमांटिक डेटिंग पॉइंट में से एक धर्मकोट है। धर्मकोट मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा सा पर्यटन स्थल है। धर्मकोट कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए लोकप्रिय है। यहां अधिक भीड़भाड़ नहीं होती। इसलिए पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए धर्मकोट बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें