बैकपैक के साथ करें प्रैक्टिस
ट्रैकिंग करते हुए आपको अपने साथ सेफ्ट किट, पानी व खाने-पीने की चीजें ले जानी होंगी। ऊंचे-नीचे रास्तों पर बैकपैक लेकर चलने में थकान न हो, इसके लिए आप अपने बैक में कुछ सामान रखकर उसे थोड़ा वजनदार बनाएं और पीठ पर लादकर चलें। इसके अलावा पैडिंग पर भी ध्यान दें ताकि चढ़ाई के वक्त आपका सामान इधर-उधर न हो।