फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बसा है एक और शिमला, खड़े होने पर उछलती दिखती है जमीन

Mon, 02 Sep 2019 11:38 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
क्या आपने किसी ऐसी जमीन के बारे में सुना है जो पैर रखने पर बिल्कुल नर्म, मुलायम गद्दे सा एहसास देती हो। सुन कर चौंक गए न। तो आज हम आपको ऐसी ही खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर प्रकृति के कुछ ऐसे अद्भुत कारनामें हैं जिने सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। तो आइए जानते हैं प्रकृति का ये अनोखा रूप कहां देखने को मिलेगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
छत्तीसगढ़ में है मैनपाट
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मैनपाट जगह है जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है। यहां पर बहुत ही खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। इन नजारो में स्पंजी सी मुलायम जमीन के साथ ही उल्टा बहता पानी भी शामिल है।   

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
जलजली
इस जगह पर खड़े होने पर पहली बार में ऐसा लगता है जैसे भूकंप आ गया हो। लेकिन ये भूकंप नहीं है, यहां पर तीन-चार एकड़ में फैली जमीन में खड़े होने पर ऐसा लगता है जैसे कोई गद्दा या स्पंज हो। सैलानी इस हिलती हुई जमीन का आनंद उठाने के लिए जोर-जोर से कूदने लगते हैं। इस अद्भुत जमीन के बारे में विशेषज्ञ भी हैरान रहते हैं। उनका कहना है कि यह लिक्विफैक्शन नामक एक स्थिति है जिसमें पृथ्वी के आंतरिक दबाव और खाली जगह में ठोस की जगह पर पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से यह जगह दलदली और स्पंजी लगती है।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
उल्टा पानी
मैनपाट में केवल एक ही नहीं और भी अद्भुत नजारे हैं जिनमें एक जगह है उल्टा पानी। यहां पर ऐसा लगता है जैसे पानी का बहाव नीचे की तरफ न होकर ऊपर की ओर जा रहा है। मैनपाट में ही एक जगह है जिसे टाइगर प्वाइंट कहते हैं, यहां पर झरने से नीचे गिरते पानी की आवाज ऐसी लगती है जैसे शेर गरज रहा हो।।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
मैनपाट सैलानियों के लिए बहुत ही बढ़िया आफबीट डेस्टिनेशन हैं। जो लोग किसी नई जगह की तलाश में हर वक्त होते हैं उनके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह को छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और उनके बीच घुमड़ते बादल बहुत ही सुंदर लगते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे मैनपाट
मैनपाट जाने के लिए आपको बस, टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। अंबिकापुर-रायगढ़ राजमार्ग से होते हुए मैनपाट आसानी से पहुंचा जा सकता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इसकी दूरी 390 किमी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें