फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार जरूर करें दीदार: ये हैं देश के पांच बड़े स्टैच्यू, जानें किसकी है सबसे ज्यादा ऊंचाई

Sat, 08 May 2021 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hanuman statue and statue of unity - फोटो : istock
दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं। ठीक ऐसे ही भारत में भी हर साल काफी पर्यटक पहुंचते हैं और यहां की कई जगहों का दीदार करते हैं। यही नहीं, भारत में कई ऐसे स्टैच्यू हैं, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये देश के काफी बड़े स्टैच्यू हैं, जिन्हें देखने लोग देश ही नहीं विदेशों से भी आते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं देश के उन पांच स्टैच्यू के बारे में, जिनकी ऊंचाई काफी है।
विज्ञापन

2 of 6
hanuman statue in shimla jakhu temple - फोटो : istock
हनुमान जी की मूर्ति
  • आपने भारत में कई जगहों पर भगवान हनुमान की मूर्तियां देखी होगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास स्थित जाखू पहाड़ी पर हनुमान जी की मूर्ति है। ये मूर्ति काफी ऊंची है और इसकी ऊंचाई 108 फीट है। यहां जाखू मंदिर है, जहां हर साल काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस मूर्ति का दीदार करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
basaveshwara statue - फोटो : facebook/K Kalavathi
बसवा स्टैच्यू
  • इसके बाद जो स्टैच्यू काफी ऊंचा है, उसका नाम है बसवा स्टैच्यू। ये स्टैच्यू कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई 33 मीटर यानी लगभग 108 फीट है। इसे भी दूर-दूर से देखने पर्यटक पहुंचते हैं।

4 of 6
buddha statue - फोटो : istock
भगवान बुद्ध की मूर्ति
  • भगवान बुद्ध की ये मूर्ति दक्षिण सिक्किम में रवंगला के पास बुद्ध पार्क में स्थित है। इसकी ऊंचाई 130 फीट है। इस मूर्ति की बनावट और इसका आकार हर किसी को आकर्षित और हैरान करता है।
विज्ञापन

5 of 6
Thiruvalluvar Statue - फोटो : istock
तिरुवल्लुवर स्टैच्यू
  • तमिनलाडु के कन्याकुमारी में एक छोटे से द्वीप पर तिरुवल्लुवर स्टैच्यू स्थित है। वहीं, बात इसकी ऊंचाई की करें, तो ये स्चैट्यू 41 मीटर ऊंचा यानी 133 फीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
statue of unity - फोटो : istock
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व का सबसे बड़ा स्टैच्यू है, क्योंकि इसकी ऊंचाई 522 फीट यानी 182 मीटर है। ये स्टैच्यू गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया में स्थित है। हर साल इसे देखने देश ही नहीं विदेशों से भी काफी पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें