कोरोना वायरस महामारी ने भारत में बड़ी ही तेजी से एक बार फिर से अपने पांव पसार लिए हैं, जिसकी वजह से हर दिन लाखों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को घर पर रहने के लिए ही कहा जा रहा है, ताकि लोगों को इस वायरस से बचाया जा सके। लेकिन इन सबके बीच कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस कोरोना काल में भी यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसे में इन लोगों के संक्रमित होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। लेकिन आप चाहें तो कुछ सावधानियां बरतकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।