फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Guide: दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत पांच जगहें, घूमने का है शौक तो एक बार जरूर जाएं

Wed, 23 Mar 2022 03:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : pixabay
घूमने का शौक रखने वाले हमेशा ही ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां कि खूबसूरती, जगह से जुड़ा इतिहास या कहानी, वहां कि खास चीजें उन्हें अपनी ओर आकर्षित करें। अधिकतर यात्री प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण दार्शनिक स्थल घूमना चाहते हैं। भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं, जहाँ आपको प्राकृतिकता का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। हरे भरे पहाड़, झरने, झीलें और जंगल और मनमोहक घाटियां हर प्रकृति प्रेमी का दिल जीत लेंगी। अगर इस तरह के किसी नजारे की तलाश में आप भी हैं तो दक्षिण भारत बेहतर विकल्प है। दक्षिण भारत को खूबसूरती का खजाना कहा जा सकता है। यहां प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां दूर-दराज से लोग आते हैं, तो वहीं इतिहास को समेटे कई महल व ऐतिहासिक इमारतें हैं। सागर किनारे की खूबसूरती से लेकर हरभरी पहाड़ियों तक को आप देख सकते हैं। अगर दक्षिण भारत जाएं तो यहां की पांच खूबसूरत जगहें आपको जरूर घूमना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : istock
कोवलम, केरल

केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम शहर में अरब सागर के किनारे कोवलम नाम की जगह है। इस छोटे से शहर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यह जगह ऐतिहासिक आकर्षण का केंद्र है। वहीं यहां खुले समुद्र तट पर आप सुकून से छुट्टियां मना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : istock
वायनाड, केरल

केरल के वायनाड को दक्षिण भारत की खूबसूरती का राजा कहा जाता है। वायनाड प्रेमी जोड़ों को काफी प्रिय है। यहां हरी भरी पहाड़ियां और खूबसूरत नजारे मन मोह लेते हैं। वायनाड में ट्रैकिंग और रहस्यमयी गुफाओं को घूमने का मौका मिल सकता है।

4 of 5
दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Social media
मुन्नार हिल स्टेशन, केरल

केरल राज्य में ही एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। अगर समुद्र की शांति के बाद हरी भरी घाटी में वक्त बिताना चाहते हैं तो दक्षिण भारत में स्थित मुन्नार हिल स्टेशन जा सकते हैं। मुन्नार में आपको खूबसूरत चाय के बागान देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ मुन्नार जा सकते हैं। घूमने के लिए मुन्नार में चाय के संग्रहालय, सेंट एंथनी स्टेचू और स्थानीय बाजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Pixabay
वर्कला, केरल

केरल राज्य का वरकला एक तटीय शहर है, जो कि पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वरकला में कई पर्यटन स्थल हैं, पहाड़ियां, समुद्र तट, ऐतिहासिक किले, झील आदि का लुत्फ पर्यटक उठा सकते हैं। यहां पर जनार्दन स्वामी मंदिर और पापनासम बीच भी घूमने लायक जगह है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें