फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Travel Destination: जा रहे हैं दो दिन के अमृतसर ट्रिप पर, तो घूम सकते हैं ये जगहें

Sun, 30 Oct 2022 01:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमृतसर का दो दिन का ट्रिप - फोटो : amar ujala

Amritsar Travel Destination: घूमने का शौक रखने वालों को पंजाब की खूबसूरती को एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। पंजाब में कई सारी ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। पंजाब भारत की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक और आध्यात्मिकता को प्रदर्शित करता है। लहराते हरे भरे खेत, ट्यूबवेल से गिरता झलझल पानी और स्वर्ण मंदिर। पंजाब का नाम आते ही सबसे पहले लोगों के मन में ये छवि ही नजर आती होगी। लेकिन पंजाब में इसके अलावा भी देखने के लिए बहुत कुछ है। पंजाब के मुख्य शहरों में से एक अमृतसर में आपको स्वर्ण मंदिर के साथ ही देशभक्ति से सराबोर कर देने वाला वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग, अकाल तख्त जैसी जगहें भी घूमने को मिल सकती हैं। ऐसे में अगर आपके पास अधिक छुट्टियां नहीं हैं और दो दिन के वीकेंड ट्रिप पर आप सफर पर जाने कीा मन बना रहे हैं तो अमृतसर जा सकते हैं। अमृतसर के दो दिन का ट्रिप आस्था और सांस्कृतिक माहौल से रूबरू कराएगा। अगली स्लाइड्स में जानिए दो दिन के अमृतसर ट्रिप को कैसे करें प्लान, कि घूम सकें सभी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।

विज्ञापन

2 of 5
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : PTI
अमृतसर में पहला दिन

अमृतसर घूमने जा रहे हैं तो पहले दिन की शुरुआत मशहूर स्वर्ण मंदिर से करें। स्वर्ण मंदिर का इतिहास लगभग 400 साल पुराना है। स्वर्ण मंदिर दो मंजिला है, जो असली सोने से बना हुआ है। मंदिर गहरी झील के बीच में है। यहां आकर आपके मन को शांति तो मिलेगी ही, साथ ही मंदिर घूमने में मजा आ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
श्री अकाल तख्त साहिब - फोटो : amar ujala
अकाल तख्त और दुर्गियाना मंदिर घूमें

स्वर्ण मंदिर घूमने के बाद आप दुर्गियाना मंदिर और अकाल तख्त देखने भी जा सकते हैं। एक रात स्टे करने के बाद अगले दिन वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हो जाएं।  पाकिस्तान की मुख्य भूमि से पहले जो अंतिम भारतीय क्षेत्र है, वह सीमा वाघा बाॅर्डर की है, जिसे उस पार पाकिस्तान है। यहां आपको भारत पाकिस्तान की सीमा देखने को मिलेगी।

4 of 5
वाघा-अटारी बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
अमृतसर में दूसरा दिन

किसी राष्ट्रीय पर्व या खास मौके पर जाएंगे तो वाघा बॉर्डर पर विशेष आयोजन देखने को मिलता है। आयोजन में भारतीय सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के सैनिक मार्च करते हैं। सीमा द्वार का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है और यह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलियांवाला बाग - फोटो : facebook
वाघा बाॅर्डर और जलियांवाला बाग घूमें

वाघा बॉर्डर से निकल कर आप जलियांवाला बाग जा सकते हैं। यह वही जगह है, जहां भारत की गुलामी के दौर में अंग्रेजी हुकूमत ने निहत्थे देशवासियों पर गोलियां बरसाई थीं। जलियांवाला बाग नरसंहार की यादें यहां कि दीवारों में लगे खून के जरिए आज भी ताजा है। इसके अलावा आप गोबिंदगढ़ फोर्ट भी घूम सकते हैं। दो दिन के अमृतसर ट्रिप के दौरान आप यहां के मशहूर और स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। पंजाब की मक्के की रोटी, सरसों का साग, लस्सी और छाछ आदि बहुत मशहूर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें