जब एक लड़के-लड़की की शादी होती है, तो इसके बाद उनकी नई जिंदगी की शुरुआत हो जाती है। वहीं, शादी के बाद कपल अपने हनीमून का प्लान करता है। हालांकि, हर कोई स्विट्जरलैंड या मालद्वीप जैसी जगहों पर घूमने तो नहीं जा पाता है। इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं, पहला बजट और दूसरा समय। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भारत में हनीमून के लिए अच्छी जगह नहीं हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो आप पूरी तरह गलत सोच रहे है, क्योंकि भारत में हनीमून के लिए उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक जगह ही जगह हैं। हर साल भारत की अलग-अलग जगहों पर लोग अपने पार्टनर संग हनीमून पर जाते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। यही नहीं, कई लोग तो ये भी मानते हैं कि विदेशों में हनीमून पर जाने से अच्छा है कि वे भारत की खूबसूरत जगहों पर ही जाएं। ऐसे में अगर आप भी हनीमून का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको भारत में स्थित कुछ अच्छी जगहों के बारे में बता सकते हैं। जहां आप अपने पार्टनर संग जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।