हर कोई अपने व्यस्त समय में से घूमने का समय निकाल ही लेता है। लोग नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं और वहां से कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। ये जगह इतनी खूबसूरत हैं कि यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, बात अगर जुलाई के महीने की करें तो ये मानसून का मौसम होता है। इसमें झमाझम बारिश होने के कारण मौसम एकदम सुहावना हो जाता है, जिस कारण लोग अपने पार्टनर संग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। कोई पहाड़ों की तरफ चला जाता है, तो कोई ऐसी जगह पर जहां वे अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सके और इस जुलाई महीने का भरपूर आनंद ले सके। ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग जुलाई के महीने में एंजॉय करना चाहते हैं? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं।