फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिताना चाहते हैं सुकून के पल, तो इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप

Sat, 07 Aug 2021 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत में घूमने की जगह - फोटो : istock
घूमना, नई-नई जगहों पर जाना, इन जगहों के अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेना और इन जगहों को अपनी यादों में बसा लेना लगभग हर किसी को अच्छा लगता है। हर साल भारत की अलग-अलग जगहों पर देश के कोने-कोने से पर्यटक घूमने आते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से लंबे समय तक ये पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहे। लेकिन अब जब ये जगह दोबारा खुली हैं, तो पर्यटक काफी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, घूमने के शौकीन लोगों की जगह को लेकर अपनी-अपनी अलग पसंद होती है। कोई हिल स्टेशन पर जाना पसंद करता है, तो कोई ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानना। लेकिन ज्यादातर लोग शहरों के शोर शराबे से दूर एकांत के पल जरूर बिताना चाहते हैं? जिसके लिए वे किसी सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Lansdowne - फोटो : istock
लैंसडाउन
  • उत्तराखंड की गोद में बसा लैंसडाउन अपनी खूबसूरती के अलावा सुकून के पल बिताने के लिए भी जाना जाता है। आप यहां जाकर एक अच्छा अनुभव ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लैंसडाउन में घूमने की जगह:-

-टिप इन टॉप
-गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल युद्ध स्मारक
-भुल्ला ताल
-सेंट मेरी चर्च
-ताड़केश्वर मंदिर।

4 of 7
शिमला का नारकंडा - फोटो : अमर उजाला
नारकंडा
  • हिमाचल प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं, जैसे- शिमला, मनाली आदि। लेकिन इन जगहों पर पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है ऐसे में आप नारकंडा जा सकते हैं। यहां जाकर आपको जो शांति मिलेगी वो आपके मन के लिए काफी अच्छी होगी।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
क्या कर सकते हैं यहां:-

-कैंपिंग कर सकते हैं
-पहाड़ों की मैगी का स्वाद ले सकते हैं
-एडवेंचर कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मुनस्यारी की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी
  • उत्तराखंड मे बसा मुनस्यारी पिथौरागढ़ की बर्फीली पर्वतमालाओं के बीच बसा हुआ एक प्यारा गांव है। यहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
trekking - फोटो : istock
घूमने के लिए जगह:-

-यहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं
-आप यहां ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें