फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग बना सकते हैं रोड ट्रिप का प्लान, ये 4 जगह हैं सबसे सही

Sat, 17 Jul 2021 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rad trip - फोटो : social media
जलती-चुभती गर्मियों के बाद मानसून की बारिश ने ज्यादातर जगहों पर मौसम सुहावना कर दिया है। ऐसे में लोग घूमने का प्लान जरूर करते हैं। कोई अपने दोस्तों संग तो कोई अपने पार्टनर संग घूमने जाता है। पहाड़ों पर काफी सैलानी हर रोज पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पर्यटकों की काफी भीड़ है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को हिल स्टेशन पर समय गुजारना अच्छा लगता है। लेकिन बात अगर रोड ट्रिप की आती है, तो इसका अपना मजा होता है। लोग अपने दोस्तों संग रोड ट्रिप का प्लान करते हैं, लेकिन कई बार लोग जगह को लेकर उलझन में रहते हैं कि वे कहां जाएं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत हो रही है, तो आप चिंता मत कीजिए क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे ही बेस्ट रोड ट्रिप के रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने दोस्तों संग जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
chandigarh shimla road trip - फोटो : istock
चंडीगढ़ से शिमला
  • आप चंडीगढ़ से शिमला का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चंडीगढ़ से ही आपको रास्ते भर हरियाली देखने को मिल जाएगी और इसके बाद आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। इस बीच सोलन से शिमला का रास्ता बेहद शानदार और खूबसूरत है। आप रास्ते में कुछ खाने-पीने भी रूक सकते हैं, क्योंकि यहां काफी अच्छे ढाबे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
jaipur highway - फोटो : istock
दिल्ली से जयपुर
  • आप दिल्ली से जयपुर का रोड ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। दिल्ली जयपुर हाइवे का रास्ता बेहद ही सुगम है। यहां रास्ते में खाने के लिए काफी अच्छे ढाबे हैं और रास्ते में कई ऐसे नजारे हैं, जो आपको काफी पसंद आ सकते हैं।

4 of 5
guwahati shillong highway - फोटो : istock
शिलांग से चेरापूंजी
  • दोस्तों संग रोड ट्रिप का प्लान है, तो आपको शिलांग से चेरापूंजी जरूर जाना चाहिए। यहां रास्ते भर आपको अच्छा मौसम और प्रकृति के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे, जो आपके सफर को बेहद ही सुहावना बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mumbai pune highway - फोटो : istock
मुंबई से पुणे
  • आप मुंबई से पुणे के रोड ट्रिप पर भी अपने दोस्तों संग जा सकते हैं। तेजी और रफ्तार को छूता ये हाइवे आपको ड्राइविंग का एक अलग और नया अनुभव दे सकता है। यहां आपको रास्ते में वेस्टर्न घाट देखने को मिल जाएंगे, साथ ही यहां जलाशय भी हैं। कुल मिलाकर ये रोड ट्रिप आपका बेहद शानदार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें