दिसंबर का महीना चल रहा है और इस महीने में दो दिन ऐसे आते हैं, जो बेहद खास होते हैं और इन दोनों दिनों का हर किसी को इंतजार भी रहता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं क्रिसमस और न्यू ईयर की पूर्व संध्या की, जिस दिन लोग नए साल का स्वागत करते हैं। जहां क्रिसमस के दिन लोग केक काटते हैं और घरों को सजाते हैं, तो वहीं न्यू ईयर का स्वागत लोग पार्टी करके करते हैं। इन सबके बीच लोगों की क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी रहती है। ऐसे में लोग अपने बच्चों, पार्टनर या दोस्तों संग घूमने का प्लान करते हैं। इसलिए अगर आप भी इन छुट्टियों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप कम खर्च में अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगह हैं...