Winter Shopping Market in Delhi: दिसंबर का महीना चल रहा है और सर्दी अच्छी-खासी पड़ रही है। घर के बाहर और घर के अंदर भी सर्दी की वजह से लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। हालांकि, हर सर्दी लोग जैकेट और गर्म कपड़े खरीदते ही हैं, लेकिन लोग शॉपिंग के लिए ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां उन्हें ब्रांडेड कपड़े मिल जाए और वो भी सस्ते दामों में। ऐसे में अगर आप मॉल जाते हैं, तो आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। पर अगर आप चाहें तो दिल्ली की कुछ मार्केट से सर्दी की खरीदारी कर सकते हैं। इन जगहों से आप ब्रांडेड जैकेट से लेकर स्वेटर, पुलओवर्स और स्टोल समेत अन्य चीजें अपनी जेब के हिसाब से काफी कुछ खरीद सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि दिल्ली की ये कौन सी मार्केट हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...