फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाइलैंड के प्राइवेट पुल भी नहीं लुभा पा रहे पर्यटकों को, दिन-ब-दिन बिगड़ रही अर्थव्यवस्था

Mon, 18 Jan 2021 08:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2019 में थाइलैंड ने पर्यटन से लगभग 60 बिलियन डॉलर राजस्व एकत्रित किया - फोटो : सोशल मीडिया

अक्टूबर से थाइलैंड ने पर्यटकों के लिए कई सारे रिसोर्ट एवं पर्यटन स्थल खोल दिए थे। थाइलैंड सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए विशेष नियम बनाया गया है कि कोई भी पर्यटक 14 दिन के लिए यहां क्वारेंटीन रहेंगे, उसके बाद पर्यटक अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं और 9 महीने तक यहां रह सकते हैं। 2019 में थाइलैंड ने पर्यटन से लगभग 60 बिलियन डॉलर राजस्व एकत्रित किया। कोरोनाकाल में पर्यटकों का थाइलैंड पर्यटन के प्रति घटता रूझान थाइलैंड सरकार के लिए चिंता का विषय है। पिछले 3 महीनों में प्रतिमाह के हिसाब से यहां सिर्फ 346 यात्री आए हैं। पर्यटकों की घटती संख्या के कारण कई सारे लोगों को अपना व्यवसाय भी बंद करना पड़ा है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
931 टूरिज्म रजिस्टर्ड कंपनियों को पिछले छह महीनों में बंद करना पड़ा - फोटो : Social media

931 रजिस्टर्ड कंपनियां हुईं बंद
कॉमर्स मिनिस्ट्री डिपार्टमेंट के अनुसार, पर्यटन के क्षेत्र में कभी भी थाइलैंड में इस तरह की मंदी नहीं देखी गई। मंदी के कारण लगभग 931 टूरिज्म रजिस्टर्ड कंपनियों को पिछले छह महीनों में बंद करना पड़ा। स्थाई लोगों का मानना है कि यह संख्या और भी अधिक है क्योंकि कई सारी कंपनियां रजिस्टर्ड नहीं है। जिस वजह से 2020 में कई सारे लोग बेरोजगार हो चुके हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 5
अपने दामों को 75 प्रतिशत तक कम कर दिया है - फोटो : social media

कंपनियां दे रही हैं ऑफर
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़ी- बड़ी होटलों ने अपने दामों को 75 प्रतिशत तक कम कर दिया है, उसके बावजूद भी बहुत अच्छा प्रतिसाद नहीं आ रहा है। होटल क्लोवर के प्रबंधकों के अनुसार, पिछले दिनों अमेरिकन, चाइनीज एवं रूस के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर भी रखे गए लेकिन होटल वालों को निराशा ही हाथ लगी। दिसंबर के माह में सिर्फ 10 प्रतिशत ही कस्टमर आ पाएं हैं। 

4 of 5
बार, रेस्त्रां और नाइटक्लब में कोई आता-जाता नहीं है - फोटो : सोशल मीडिया

टेबल- कुर्सी पर जम गई धूल
थाइलैंड के बंगला रोड पर रेस्त्रां में काम करने वाले एक कर्मचारी के मुताबिक, इन सड़कों पर आजकल कोई दिखाई नहीं देता है। बार, रेस्त्रां और नाइटक्लब में कोई आता-जाता नहीं है। जिस वजह से कई सारे रेस्टोरेंट में स्टाफ कम करना पड़ा और कर्मचारियों का काम करने का समय बढ़ाना पड़ गया है। स्टूल, टेबल, कुर्सियों पर धूल जमने लगी है लेकिन कोई नहीं आता है। मालिक इंतजार करते- करते समय बीता रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उसकी नीति ही उसके लिए समस्याएं खड़ी कर रही है - फोटो : PTI
थाइलैंड की पॉलिसी पड़ गई भारी
थाइलैंड को पर्यटन के क्षेत्र में हुए इस बड़े भारी नुकसान के पीछे यह भी कारण बताया जा रहा है कि उसकी नीति ही उसके लिए समस्याएं खड़ी कर रही है। मालदीव्स में जुलाई से ही पर्यटन शुरू हो गया था। मालदीव्स में रूकने वाले पर्यटकों को पहले 14 दिन के लिए क्वारेंटीन भी नहीं होना पड़ रहा था। यही वजह है कि दिसंबर में मालदीव्स के लगभग 70 प्रतिशत होटल पूरे हो चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें