फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 3500 रुपये में करें इन शहरों की सोलो ट्रिप, यादगार रहेगा अनुभव

Sun, 17 Jan 2021 05:54 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोलो ट्रिप करना इतना कोई महंगा भी नहीं है - फोटो : Pixabay

सोलो ट्रिप, एक ऐसी ट्रिप जो हर किसी के लिए संभव है क्योंकि इसके लिए आपको न ही किसी का इंतजार करना है, न ही किसी को मनाना है, बस जब आपका दिल चाहे, आप अपना सामान उठाकर आराम से ऐसी किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। सोलो ट्रिप के लिए कई बार लोग बजट को लेकर परेशान रहते हैं लेकिन हर जगह सोलो ट्रिप करना इतना महंगा भी नहीं होता है। भारत में कई सारे शहर ऐसे भी हैं, जहां आप आराम से एक सामान्य बजट में यात्रा कर सकते हैं और इन जगहों की सोलो ट्रिप करना इतना कोई महंगा भी नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन शहरों की सोलो ट्रिप कम बजट में की जा सकती है। 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि के तौर पर मशहूर वृंदावन एक धार्मिक स्थल है, जहां घूमना लोग बहुत पसंद करते हैं। राधा- कृष्ण, मीराबाई और बलराम के कई मंदिर आपका मन मोह लेंगे। यह जगह आपके बजट में तो बैठेगी ही और यहां जाकर किसी का भी मन आसानी से शांत हो सकता है। यहां आप परिवार के साथ भी जा सकते हैं, अकेले भी जा सकते हैं और ग्रुप्स में भी जा सकते हैं। हर तरह से आपको यहां मजा ही आएगा। 

विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी
दुनिया का सबसे पुराना शहर कहलाने वाला बनारस, एक बार तो जीवन में सभी ने घूमना ही चाहिए। कहा जाता है इस जगह पर भगवान शिव की खास कृपा है। यहां जाने पर लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जो लोग बहुत परेशान होते हैं, उन्हें यहां घूमने से सुकून मिलता है। यहां का स्ट्रीट फूड भी जरूर चखकर देखना चाहिए। यहां घूमना इतना ज्यादा महंगा भी नहीं है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और यहां के घाट घूमने के बाद आपका रुझान इस शहर की तरफ बढ़ जाएगा।

4 of 5
उदयपुर - फोटो : udaipur

उदयपुर
सोलो ट्रिप के लिए उदयपुर भी एक अच्छा है। यदि आप इतिहासप्रेमी हैं तब तो यहां घूमना आपको और भी अच्छा लगेगा। यहां सस्ते दामों में आपको अच्छा रूम भी मिल जाएगा और अच्छा खाना ढूंढ़ना भी यहां कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। सज्जनगढ़ पैलेस, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, करणीमाता मंदिर एवं अन्य कई सारी जगहें हैं, जहां घूमकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुणे - फोटो : social media

पुणे
लंबे समय से यदि आप कहीं गए नहीं हैं और कोई घूमने जाने के लिए तैयार भी नहीं हो रहा है तो आप आराम से पुणे के लिए निकल सकते हैं। यहां आप राजगढ़ का किला, लाल महल, पार्वती हिल, आगा खान पैलेस जैसी कई सारी जगहों को एक सामान्य बजट में आराम से देख सकते हैं। इस जगह की खासियत यह है कि आपको यहां समृद्ध इतिहास तो देखने मिलेगा ही साथ ही यहां आधुनिकता का मिश्रण भी है और यहां घूमना बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें