फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखना चाहते हैं दुनिया के 'सात अजूबे' तो इस वीकेंड दिल्ली में ही हो जाएंगे दर्शन, यहां पहुचें

Sat, 24 Aug 2019 07:48 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दुनियाभर में घूमने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो दुनिया के सातों अजूबों को देख पाते होंगे। अगर आपको इन सारे अजूबों को साथ में देखना हैं तो ये संभव हुआ है एक पार्क में। यहां पर आकर दुनिया के सातों अजूबों को देखने का मौका एक साथ मिल रहा है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी जगह हैं जहां पर ऐसा मुमकिन हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
दिल्ली में बना है वेस्ट टू वंडर पार्क
दिल्ली के सराय काले खां में बना हुआ है वेस्ट टू वंडर पार्क। इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल, एफिल टावर, कोलेजियम ऑफ रोम, क्राइस्ट दी रिडीमर (ब्राजील), पीसा की मीनार, गीजा का पिरामिड, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी शामिल हैं। इस पार्क की खासियत यह है कि इन सारी इमारतों को कबाड़ के रद्दी सामान से बनाया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
क्रिएटिविटी का बेजोड़ नमूना है
ये पार्क क्रिएटिविटी का बेजोड़ नमूना है। इस पार्क में ऑटोमोबाइल वेस्ट, छड़ी, लोहें की चादरों, नट-बोल्ट, साइकिल के हैंडल, चेन और पहियों का इस्तेमाल किया गया है। सारे अजूबों में सबसे सुंदर एफिल टावर बना है जिसे देखकर इसके असली होने का एहसास होता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
कैसे आया ये विचार
दिल्ली के साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को ये आइडिया फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया देखकर आया था। जिसमें कोटा के सेवन वंडर्स पार्क की झलक दिखाई गई थी। इस पार्क में जाने के लिए टिकट लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें