फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे खूबसूरत घाटी लेह-लद्दाख की ये तीन जगह किसी सपने से कम नहीं

Mon, 05 Aug 2019 05:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
हरे-हरे चीड़ के पेड़, ऊंचे पहाड़, सुंदर झीलों वाली घाटी में रहने के लिए छोटा सा कॉटेज और साथ में दोस्त हों तो छुट्टियों में जान आ जाए। क्या आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं? तो देर किस बात की दोस्तों से बात करके बैग पैक कर लें। आज हम जिस उम्दा जगह के विषय में बताने जा रहे हैं वो बेशक आपकी दोस्तों के साथ बिताई गई छुट्टियों को जीवंत बना देगा। 

 
विज्ञापन

2 of 4
थिस्की
दोस्तों के साथ कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए ये बेहतरीन जगह है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छे कैम्पों में से एक चंबा कैंप है जो हिमालय के बीच स्थित है। यहां राफ्टिंग, साइकलिंग और पोलो खेलने और देखने का आनंद उठा सकते हैं। ये लेह लद्दाख के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से है। 
विज्ञापन

3 of 4
जांस्कर वैली 
सबसे मशहूर घाटियों में से एक जांस्कर वैली है। ये जम्मू की सबसे ऊंची घाटी है और पास में एक ट्रेकिंग ट्रेल है। यहां कैंपिंग के लिए जून से सितंबर में जाना अच्छा रहेगा। यह ट्रैक असल में एक जमी हुई नदी है। यह नदी सर्दियों में किस हद तक जम जाती है इसका अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि इस पर लोग ट्रैकिंग भी करते हैं। इसी वजह से यह दुनियाभर में 'चादर ट्रैक' के नाम से भी मशहूर है। यह नाम इसे इसलिए दिया गया है क्योंकि सर्दियों में इस जंस्कार नदी के ऊपर बर्फ की चादर जैसी जम जाती है। 2018 में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, चादर ट्रैक पर टूरिस्टों की बढ़ती संख्या और उसके द्वारा फैलाए जा रहे कूड़े-कचरे व ग्लोबल वॉर्मिंग से होने वाले खतरे को देखते हुए वहां टूरिस्टों के आने पर रोक लगाई जा सकती है। इसके अलावा वहां बेहद कम तापमान की वजह से लोग दिन में ट्रैकिंग करते हैं और रात में कैंपिंग, जिसकी वजह से घाटी के पर्यावरण और शांति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
सिंधु नदी 
इतिहास में सिंधु नदी के बारे में पढ़ा होगा यहां जाकर घूम भी लें। लेह लद्दाक की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक सिंधु नदी प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्यजनक दृश्यों के साथ एक बेहतरीन कैम्पिंग की जगह है। ये क्षेत्र विशेष रूप से सिंधु घाटी सभ्यता का घर है, जो सबसे पुरानी मानव जाति के लिए जाना जाता है। यहां पर आप दिन के दौरान ट्रेकिंग कर सकते हैं और बेहतरीन अनुभव के लिए  Tsermang Eco Camp और Indus River Camp में रात बिता सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें