फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पास है हिमालय की गोद में बसी ये खूबसूरत जगह, वीकेंड में दो दिन का बना लें प्लान

Sat, 17 Aug 2019 03:54 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
लगातार काम करते-करते दिमाग भी थक जाता है। ऐसे में दिमाग फ्रेश करने के लिए साल में एक बार तो किसी खूबसूरत और शांत जगह घूमने जरूर जाना चाहिए। घूमने से आप अच्छा महसूस तो करते हैं। साथ ही, उस जगह की कला, संस्कृति, प्राकृतिक खूबसूरती से भी परिचित होने का मौका मिलता है। अगर इस साल अब तक कहीं घूमने नहीं निकल पाए हैं तो दिल्ली के नजदीक हिमालय की गोद में बसी इस अद्भुत जगह की यात्रा कर लीजिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नामग्याल मॉनेस्ट्री
1457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, नामग्याल मॉनेस्ट्री, धर्मशाला का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है जो आपकी लिस्ट में होना ही चाहिए। यहां पहुंचकर शुरुआत इससे करें जो यहां की सबसे शांतिपूर्ण और खूबसूरत जगहों में से एक है। इसकी स्थापना 16 वीं शताब्दी में दलाई लामा- द्वितीय ने की थी। मठ में कुछ समय बिताने के बाद नाश्ते के लिए नामग्याल कैफे जा सकते हैं जो इस क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। अंदर से शानदार और रंग-बिरंगे रंगों में सजा हुए इस कैफे में बेहतरीन मोमोज़ और स्वादिष्ट स्थानीय खाना मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
डल झील
शांती से खुद के साथ समय बिताने के लिए डल झील केकिनारे बैठ जाएं । डल लेक-मैक्ललोडगंज रोड पर है और यह झील देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है यानी तस्वीरें लेने के लिए भी शानदार जगह है। पास ही में बना एक पवित्र शिव मंदिर है जो पौराणिक महत्व के लिए लोकप्रिय है।
 

4 of 5
ग्यूटो मॉनेस्ट्री 
व्यस्त जीवन की दौड़ भाग से दूर, ध्यान और आराम करने की ऐसी जगह किसी दूसरे पहाड़ी शहर में नहीं मिलेगी। धर्मशाला से लगभग 9 कि.मी. दक्षिण पूर्व में बनी ग्यूटो मॉनेस्ट्री गेलुग आदेश के सिद्धांतों का पालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भागसुनाग झील
मन मोह लेने वाला भगसु झरना धर्मशाला में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। चट्टानों और पेड़ों से घिरी हुई ये जगह प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है। झरने के अलावा यहां का भागसुनाग मंदिर भी मशहूर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें