घूमने जाना हो तो काफी सारी तैयारियां करनी पड़ती हैं। कहां जाना है, किस मौसम में जाना है, मौसम के हिसाब से पैकिंग, जरूरी सामान जैसे दवाइयां ये कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका ध्यान तो हम रख लेते हैं। लेकिन अगर आप घूमने के लिए किसी ट्रेवल एजेंट का सहारा ले रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के विषय में बताने जा रहे हैं जो ट्रेवल एजेंट से टिकट बुक कराते समय जरूर पूछनी चाहिए।