देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। लगभग सभी राज्यों में दूसरी लहर के समय लगे प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। ऐसे में यदि आप भी लॉकडाउन में घर पर रह-रहकर थक गए हैं और कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न आप परिवार के साथ कोलकता जाएं? असल में देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। अगले माह की शुरुआत में ही नवरात्र का पर्व है और पूरे पश्चिम बंगाल में यह पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आप अगले माह की शुरुआत में कोलकता का प्लान बना सकते हैं।
दुर्गापूजा के साथ कोलकता अपने खान-पान के लिए भी सबसे मशहूर शहरों में से एक है। परिवार के साथ एक बार यहां घूमकर आने से आपकी लॉकडाउन की सारी थकावट दूर हो जाएगी और आप तरोताजा हो सकेंगे। आइए आपको आगे की स्लाइडों में बताते हैं कि कोलकता-पश्चिम बंगाल ट्रिप के दौरान आपको किन जगहों पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए?