शनिवार और रविवार की छुट्टी हो तो घूमने की प्लानिंग बनना स्वाभाविक है, पर क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी प्लानिंग अक्सर कैंसिल हो जाती है? अगर हां तो इस वीकेंड को खाली मत जाने दीजिए। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है, आपके आसपास ही कई ऐसी घूमने का जगहे हैं जहां न सिर्फ आप अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं, साथ ही यहां से शॉपिंग भी की जा सकती है।
आइए दिल्ली-नोएडा के ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में जानते हैं, जहां आप इस वीकेंड पर जाने की प्लानिंग करके भरपूर आनंद उठा सकते हैं। सबसे खास बात इन जगहों पर लजीज स्ट्रीट फूड्स के चटकारे भी लिए जा सकते हैं।