हम घूमने के लिए नाजाने कितनी दूर-दूर जाते हैं, लेकिन कई बार हम जिस जगह पर रह रहे होते हैं वहीं हम नहीं घूमे होते। जैसे- दिल्ली, देश की राजधानी होने की वजह से दिल्ली की एक अलग पहचान है। यहां के स्ट्रीट फूड से लेकर बड़े-बड़े मॉल अलग ही रंग बिखेरते हैं। लोग दूर-दूर से दिल्ली और इसके आसपास की जगह घूमने भी आते हैं, लेकिन कई बार वो ऐसी जगहों पर नहीं जा पाते जो देखने में काफी खूबसूरत और हमारे बजट में होती हैं। तो चलिए हम आज आपको दिल्ली के आसपास की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपका दिल जीत लेंगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।