फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के साथ देश की इन छह सबसे खूबसूरत जगहों पर प्लान करें हनीमून

Sat, 12 Oct 2019 11:09 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
हनीमून पर घूमने की प्लानिंग करना आसान नहीं है। पहले एक दूसरे की पसंद जानो फिर एक जगह के बारे में पूरी जानकारी लो। ऐसे में अगर विदेश जाना हो तो थोड़ा ज्यादा काम करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आम नहीं अद्भुत हैं। अगर आम डेस्टिनेशन को छोड़कर पार्टनर के साथ किसी खास और अनोखी जगह पर हनीमून मनाना चाहते हैं तो इन जगहों में से कोई भी चुन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बेलम गुफाएं, आंध्र प्रदेश
बेलम की गुफा ,आंध्र प्रदेश की 6 प्राकृतिक गुफाओं में से सबसे बड़ी है और भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी गुफाओं में दूसरे स्थान पर है। बेलम गुफाओं की शांति और रचनात्मक सुंदरता में आप अपने दिल की आवाज भी सुन सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
दूधपथरी, कश्मीर
श्रीनगर से लगभग 42 कि.मी. दूर एक और बेहद खूबसूरत जगह है दुधपथरी। इसे भारत की कुछ चुनिंदा सबसे सुंदर जगहों मे से एक माना जाता है। दूर-दूर तक फैले हरी घास के मैदान, पूरे वेग से बहती नदी और बहुत कुछ है। दुधपथरी के कोमल हरी घास के मैदान में घूमने से आपको विश्वास होगा कि इस जगह को भारत की सबसे सुंदर जगहों मे से एक होने का गौरव क्यों प्राप्त है। 

4 of 7
एबॉट माउंट, उत्तराखंड
नैनीताल और मसूरी अब पर्यटकों से भर चुके हैं। ऐसे में अगर आपको सैलानियों की भीड़-भाड़ से दूर शांति में पार्टनर के साथ समय बिताना है तो उत्तराखंड मे स्थित एबॉट माउंट आपके लिए छुट्टी मनाने के लिए सही जगह है। 
विज्ञापन

5 of 7
गिरनार, गुजरात
ऐसा माना जाता है की गिरनार के पर्वत हिमालय से भी पुराने वक्त से मौजूद हैं। अहमदाबाद से 327 कि.मी. दूर जूनागढ़ के पास गिरनार के पहाड़ हैं। गिरनार पर्वत के आस-पास के इलाके में बहुत सारे पौराणिक मंदिर और पुरातन स्थल हैं। गिरनार की हरी भरी पर्वत शृंखला शांतिप्रिय लोगों की पसंदीदा है।  
विज्ञापन

6 of 7
लेटमाव्सियांग, मेघालय
बाहर की दुनिया के शोरगुल से दूर अगर एकांत की तलाश में हैं तो यो जगह आपकी पहली पसंद हो सकती है। भारत के पूर्वी राज्यों में से एक मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के खतरशोंग लेट्रोह ब्लॉक में स्थित है प्रकृति की सुंदरता का अद्भुत उदाहरण, लेटमाव्सियांग नाम का एक छोटा सा गांव। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वालपराई, तमिलनाडु
समुद्रतल से 3500 फीट की उंचाई पर स्थित है प्रदूषण से मुक्त है वलपराई। घने जंगलों वाले अन्नामलाई पर्वतों से घिरे होने की वजह से यहां की हवा में एक अलग तरह की शुद्धता महसूस होती है। वलपराई में घूमने और देखने लायक पहाड़, हरे भरे चरागाह, घाटियां, घास के मैदान और झरनों के साथ और इतना कुछ है की आपका वापस आने का मन ही नहीं करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें