फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Trip: शादी के बाद कपल पहली बार जा रहे हैं घूमने तो रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 24 Jul 2023 11:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपल ट्रैवल - फोटो : istock
Newly Married Couple Trip First Time : शादी के बाद पति-पत्नी एक दूसरे को समझने, उनके साथ वक्त बिताने के लिए अक्सर घूमने जाते हैं। कभी नवविवाहित डिनर डेट पर जाते हैं, तो कभी किसी सफर पर रवाना होते हैं। अक्सर शादी के तुरंत बाद पति-पत्नी घूमने के लिए किसी सुदूर जगह पर जाते हैं, इसे हनीमून कहा जाता है। पहली बार जब कपल घूमने जाते हैं तो उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

दरअसल, परिवार या दोस्तों के साथ अक्सर ट्रिप पर जाने वालों के लिए शादी के बाद पहली बार पार्टनर के साथ सफर पर जाने का अनुभव कुछ अलग होता है। इस अनुभव का आनंद लेने के लिए हनीमून पर या पार्टनर संग पहली बार घूमने जाते समय कुछ खास टिप्स को जरूर अपनाएं।  
विज्ञापन

2 of 6
सही जगह का चयन
सही जगह का चयन

यात्रा के लिए किसी जगह का चयन करते समय पार्टनर की पसंद नापसंद को समझें। अक्सर शादी के बाद जब पहली बार लोग सफर पर जाते हैं तो उन्हें साथी की पसंद पता नहीं होती और वह उनकी मनपसंद जगह के बारे में पूछते भी नहीं। ऐसे में जब कपल घूमने पहुंचता है तो कई बार साथी असहज महसूस कर सकते हैं, जिससे उनके सफर का मजा किरकिरा हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
पार्टनर की पसंद पर ध्यान
पार्टनर की पसंद पर ध्यान

जगह के चयन में पार्टनर की सहमति के साथ ही सफर के दौरान भी उनकी पसंद को समझें। पहली बार किसी ट्रिप पर जाते समय ध्यान रखें कि अपनी मर्जी साथी पर न थोपें। सफर की प्लानिंग में पार्टनर को शामिल करना न भूलें। ठहरने से लेकर पसंदीदा खाना और खरीदारी सभी में साथी को शामिल करें।

4 of 6
सफर में न हों पैनिक - फोटो : Istock
सफर में न हों पैनिक

सफर के दौरान अक्सर लोग पैनिक हो जाते हैं। पसंद के मुताबिक कुछ न होने से लोगों का मूड खराब हो जाता है। फ्लाइट या ट्रेन लेट होने, सफर के दौरान मौसम खराब होने, पार्टनर के कुछ देर के लिए आपसे दूर हो जाने या किसी भी कारण से तनाव या गुस्से में न आएं।
विज्ञापन

5 of 6
सिर्फ होटल में वक्त न बिताएं - फोटो : istock
सिर्फ होटल में वक्त न बिताएं

शादी के बाद पहली ट्रिप कपल के लिए खास होती है। इस खास ट्रिप का आनंद लें। सिर्फ रूम में रहकर आराम करने या आलस करने से सफर का मजा किरकिरा हो जाएगा। पार्टनर के साथ होटल की अन्य सुविधाओं, जैसे स्वीमिंग पूल, स्पा, जिम आदि का लुत्फ उठाएं और बाहर साइट सीइंग के लिए भी जरूर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अधिक फोटो न क्लिक कराएं - फोटो : pexel
अधिक फोटो न क्लिक कराएं

लोग सफर की यादों को हमेशा के लिए संजोने के उद्देश्य से फोटो क्लिक कराते हैं। पहली बार जीवनसाथी के साथ यात्रा करते समय वह अधिक से अधिक यादों को स्टोर करना पसंद करते हैं। लेकिन फोटो क्लिक कराने के चक्कर में उस पल को एन्जॉय करना भूल जाते हैं। कई बार आप पार्टनर से अपनी फोटो या सेल्फी क्लिक कराते हैं। हो सकता है कि पार्टनर हर जगह और हर वक्त फोटो क्लिक कराने की आपकी आदत से तंग हो जाए। ऐसे में कम फोटो क्लिक कराएं और पार्टनर संग अच्छा वक्त बिताएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें